Connect with us
Pauri guldar attack today: prakash lal died in jamla village ghurdauri garhwal uttarakhand breaking news
Image : सांकेतिक फोटो ( Pauri guldar attack today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri guldar attack today: पौड़ी गुलदार ने मिस्त्री को बनाया निवाला ग्रामीणों में आक्रोश

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri guldar attack today: पौड़ी गुलदार ने मिस्त्री को बनाया निवाला ग्रामीणों में आक्रोश

1 min read

Pauri guldar attack today  : काम कर घर लौट रहे राजमिस्त्री को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Pauri guldar attack today: prakash lal died in jamla village ghurdauri garhwal uttarakhand breaking news  : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानव वन्यजीवों के संघर्ष कुछ कम होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते लगातार लोग जंगली जानवरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है, जहां पर गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल चुकी है वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े :Rudraprayag school holiday guldar: रूद्रप्रयाग गुलदार की दहशत से स्कूलों में अवकाश घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के घुड़दौड़ी के जामलाखाल के चिवलु गांव निवासी 48 वर्षीय प्रकाश लाल मिस्त्री का कार्य करते थे। दरअसल बीते सोमवार की शाम प्रकाश काम खत्म कर बालमाणा गांव से अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी इस दौरान शाम को जैसे ही वह पटवारी चौकी के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करते ही प्रकाश अपनी जान बचाने के लिए छटपटाते रहे लेकिन वह अपनी जान बचाने में असफल रहे। प्रकाश बीते रात तक जब घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की इसके पश्चात आज मंगलवार की सुबह खोजबीन के दौरान उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बरकरार है वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए मांग की है कि आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़कर पिंजरे में कैद किया जाए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top