Connect with us
Uttarakhand PCS result: Nainital girl Kritika Kulashri passed UKPSC exam result 2026 becomes finance officer.
Image : social media ( Uttarakhand PCS result)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand PCS result: नैनीताल की कृतिका ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा बनी वित्त अधिकारी

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand PCS result: नैनीताल की कृतिका ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा बनी वित्त अधिकारी

1 min read

Uttarakhand PCS result : रामनगर की कृतिका कुलाश्री बनी वित्त अधिकारी, पीसीएस परीक्षा में लहराया परचम

Uttarakhand PCS result: Nainital girl Kritika Kulashri passed UKPSC exam result 2026 becomes finance officer uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड की बेटियों ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान रच दिया है। इसी क्रम में नैनीताल जिले की कृतिका कुलाश्री ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वित्त अधिकारी के पद पर चयनित होने का मुकाम हासिल किया है। कृतिका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उनके परिजन व नाते रिश्तेदार बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़े :Anjana om kashyap YouTube teacher: न्यूज एंकर अंजना कश्यप की यूट्यूब शिक्षकों पर विवादित टिप्पणी

बता दें नैनीताल जिले के रामनगर मोहल्ला भरतपुरी निवासी कृतिका कुलाश्री ने PCS परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसकी बदौलत कृतिका अब वित्त अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। बताते चलें वर्तमान में कृतिका टिहरी में उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कृतिका ने हाई स्कूल और इंटर स्कॉलर काशीपुर से किया। इसके बाद उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से बीटेक किया और वर्ष 2021में पीसीएस परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में उनका चयन सहायक निदेशक उद्योग में हुआ था ,लेकिन इससे और अधिक बेहतर करने के लिए कृतिका ने दोबारा पीसीएस की तैयारी की और परीक्षा दी। इस बार कृतिका का चयन वित्त अधिकारी के पद पर हुआ है।

यह भी पढ़े :बधाई: चमोली की अनुष्का बनी ऊखीमठ की बीडीओ ,2021 बैच की PCS अधिकारी…

बचपन से मेधावी छात्रा रहीं हैं कृतिका ( nainital news today) Kritika Kulashri PCS exam clear | UKPSC result out

बताते चलें कृतिका बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। कृतिका की छोटी बहन वर्तिका भोपाल से एसएस कर रही हैं जबकि के भाई कार्तिकेय ने लॉ कॉलेज देहरादून से लब किया है और वर्तमान में वह प्रैक्टिस कर रहे हैं। कृतिका की माता ज्योति कुलाश्री पूर्व में शिक्षिका रह चुकी है जबकि कृतिका के पिता राजेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधानाचार्य हैं। कृतिका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top