Highlights देवभूमि दर्शन
Anjana om kashyap YouTube teacher: न्यूज एंकर अंजना कश्यप की यूट्यूब शिक्षकों पर विवादित टिप्पणी
1 min read
Anjana om Kashyap teacher case: Anchor Anjana om kashyap teacher controversy youtube teacher case लाइव डिबेट में एंकर अंजना ओम कश्यप की यूट्यूब शिक्षकों पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस
Anjana Om Kashyap YouTube teacher: News anchor Anjana om Kashyap teacher case controversy latest update breaking news today: भारतीय डिजिटल शिक्षा जगत और पारंपरिक मीडिया के बीच चल रही बहस एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। एक टीवी डिबेट के दौरान एक नामी न्यूज चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप द्वारा ऑनलाइन शिक्षकों को लेकर की गई टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। बयान के वायरल होने के बाद देशभर के छात्र, शिक्षाविद और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ाने वाले शिक्षक खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़े :Ghaziabad Surya case: बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या अब पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर
बढ़ा विवाद (Digital Education Controversy)
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एक लाइव टीवी चर्चा के दौरान एंकर अंजना ने ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े शिक्षकों पर तीखी टिप्पणी की गई। डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा. आपको बता दें कि वीडियो में एंकर अंजना कहते हुए नजर आ रही है कि यूट्यूब के शिक्षकों को कुछ नहीं आता है। वे ब्लैकबोर्ड पर सिर्फ ड्रामा करने और व्यूज बटोरने के लिए चीजें लिखते हैं। उनका मुख्य मकसद छात्रों से केवल पैसा कमाना होता है। मासूम बच्चे और उनके माता-पिता की गाढ़ी मेहनत की कमाई का पैसा लूटने वाले कुछ कोचिंग सेंटर के सेलिब्रिटी टीचर्स आज भाड़े के वीडियो बना बनाकर ज्ञान दे रहे हैं।
सार्वजनिक रूप से महिलाओं को गाली देने वाले, उनकी नक़ल उतारने वाले ये छिछले यूट्यूबर बच्चों की कड़ी मेहनत पर अपनी दुकान चलाते हैं। उन्होंने यूट्यूब पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को दो कौड़ी का तक कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने इन शिक्षकों को बड़ा फ्रॉड भी बताया। जिसके बाद इस मुद्दे पर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने इसे डिजिटल शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लाखों छात्रों और शिक्षकों के योगदान को कमतर आंकने वाला बयान बताया।
ऑनलाइन शिक्षकों ने जताई आपत्ति (anjana om kashyap YouTube Teachers Reaction)
वायरल वीडियो के बाद देश के कई चर्चित ऑनलाइन शिक्षकों ने सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल शिक्षा ने लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई तक पहुंच उपलब्ध कराई है। विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कुछ शिक्षकों ने सवाल उठाया कि यदि ऑनलाइन शिक्षा प्रभावी नहीं होती तो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र सफलता कैसे प्राप्त कर रहे हैं। उनका मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए हैं।
छात्रों ने भी रखा पक्ष (youtube teacher news Students Support)
इस पूरे विवाद में बड़ी संख्या में छात्र भी सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए ऑनलाइन शिक्षकों के समर्थन में पोस्ट लिखीं। कई छात्रों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों में यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध निःशुल्क कक्षाओं ने उनकी पढ़ाई को निरंतर जारी रखने में मदद की। विद्यार्थियों के अनुसार डिजिटल शिक्षा ने दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री पहुंचाने का काम किया है।
मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बहस (Media Vs Digital Learning)
विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद केवल एक बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलते शिक्षा और सूचना तंत्र की व्यापक बहस का हिस्सा बन चुका है। पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और बड़ी संख्या में युवा पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ ऑनलाइन स्रोतों पर भी भरोसा करने लगे हैं। यही कारण है कि इस विवाद को मीडिया और डिजिटल शिक्षा के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थन और विरोध में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़े :Champawat News Today: चम्पावत रीठा साहिब जा रहा युवक खाई में गिरा चली गई जिंदगी
आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार (Public Debate)
विवाद बढ़ने के बावजूद संबंधित एंकर या चैनल की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल बहस का केंद्र ऑनलाइन शिक्षा की विश्वसनीयता, शिक्षकों की भूमिका और बदलते शिक्षा तंत्र का प्रभाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में इस विषय पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है
