Connect with us
Uttarakhand pharmacist bharti news: Now the age limit is 42 years, one can become an Ayurveda pharmacist latest update live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand pharmacist bharti news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand pharmacist bharti news: अब 42 साल हुई उम्र सीमा, बन सकेंगे आयुर्वेद फार्मेसिस्ट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand pharmacist bharti news: अब 42 साल हुई उम्र सीमा, बन सकेंगे आयुर्वेद फार्मेसिस्ट

1 min read

Uttarakhand pharmacist bharti news: अब 42 साल की उम्र तक बन सकेंगे आयुर्वेद फार्मासिस्ट , एडमिशन की आयु सीमा में सरकार ने किया बदलाव..

Uttarakhand pharmacist bharti news: Now the age limit is 42 years, one can become an Ayurveda pharmacist latest update live: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद फार्मासिस्ट के साथ अन्य कई कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए आयु सीमा में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल राज्य सरकार ने एडमिशन की आयु सीमा को बढ़ा दिया है ,जिसके चलते आयुर्वेद समेत अन्य कोर्स में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक युवा निश्चित उम्र सीमा तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand daroga constable bharti: दरोगा कांस्टेबल आयु सीमा बदली एकीकृत नियमावली लागू

बता दें प्रदेश में राज्य सरकार ने आयुर्वेद के फार्मेसी कोर्स में प्रवेश के लिए अभी तक 17 से 25 साल की आयु सीमा तय की थी। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा और पंचकर्म जैसे कोर्स के लिए भी यही आयु सीमा तय थी। लेकिन अब एडमिशन की आयु सीमा में बदलाव कर इसे 17 से 42 वर्ष कर दिया गया है। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के रजिस्ट्रार नर्वदा गुसांई ने बताया कि परिषद की ओर से आयुर्वेद फार्मेसी कोर्स में प्रवेश के लिए आयु सीमा में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है जिसे मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस साल के प्रवेश में भी नई आयु सीमा को लागू किया जा रहा है। गौर हो आयुर्वेद कोर्स में एडमिशन के लिए आयु सीमा में छूट के लिए युवा लंबे समय से मांग कर रहे थे जिसके बाद अब शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि इससे छात्रों के साथ ही आयुर्वेद के कॉलेजों को भी लाभ मिलेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top