Connect with us
bus accident in nepal fell into trishuli river 18 died so far in pokhara kathmandu road DevBhoomi darshan breaking news today
Image : social media ( bus accident in nepal)

Home / Highlights / Bus accident in nepal: नेपाल नदी में समाई बस, 6 महिलाओं समेत 18 की गई जिंदगी

Highlights देवभूमि दर्शन

Bus accident in nepal: नेपाल नदी में समाई बस, 6 महिलाओं समेत 18 की गई जिंदगी

1 min read

bus accident in nepal  : नेपाल में भीषण सड़क हादसा नदी में समाई पैसेंजर बस, 6 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत..

bus accident in nepal fell into trishuli river 18 died so far in pokhara kathmandu road DevBhoomi darshan breaking news today  : उत्तराखंड के पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर यात्रियों से भरी बस नदी में समाने से 18 लोगों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh nepal marriage bus accident: पिथौरागढ़ नेपाल बॉर्डर पर बरात की बस खाई में गिरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस आज सोमवार की सुबह धादिंग मे त्रिशूली नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है बस सुबह करीब 1 :15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनाधारा में पहुंचते ही सड़क से फिसलकर ढलान से करीब 300 मीटर नीचे नदी में गिर गई थी, जिसमे 18 लोगों की जिंदगी चली गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। बताते चले मृतकों में 6 महिलाएं व 12 पुरुष शामिल है। इसके साथ ही 27 घायल यात्रियों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। बताते चले इससे पहले 6 फरवरी को नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे से अभी नेपाल ठीक से उभर भी नहीं पाया था कि फरवरी माह में ही यह दूसरी बड़ी घटना घटित हो गई।

Continue Reading

More in Highlights

To Top