UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ तेजम ग्राम प्रधान की खाई में गिरने से गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh news today: gram pradhan ramesh thapa died fell into ditch tejam tehsil uttarakhand breaking: पिथौरागढ़: पेयजल स्रोत देखने गए युवा ग्राम प्रधान की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत, गांव में पसरा गहरा शोक
Pithoragarh news today: gram pradhan ramesh thapa died fell into ditch tejam tehsil uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां तेजम तहसील अंतर्गत रिगुनिया गांव के युवा और सक्रिय ग्राम प्रधान रमेश थापा की पहाड़ी से गिरकर असामयिक मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों समेत भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। बुधवार को गमगीन माहौल में थल स्थित रामगंगा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां हर आंख नम नजर आई।
यह भी पढ़ें- Haridwar bike Accident today: हरिद्वार ड्यूटी जा रहे पोस्ट आफिस कर्मी की सड़क हादसे में गई जिंदगी
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय ग्राम प्रधान रमेश थापा मंगलवार दोपहर गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित जलस्रोत का निरीक्षण करने गए थे। परंतु देर शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रमेश थापा गहरी खाई में गिरे हुए मृत अवस्था में पाए गए।
ग्रामीणों के अनुसार, पहाड़ी रास्ते पर पैर फिसलने से वह खाई में गिर गए थे, जिससे उनके पेट में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना गांव में फैली, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रमेश की मौत से वृद्ध पिता भवान सिंह, माता पुष्पा थापा, पत्नी भावना देवी, 12 वर्षीय पुत्री किरण और नौ वर्षीय पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रमेश थापा बेहद मिलनसार, सरल स्वभाव और हर समय गांव के कामों में आगे रहने वाले व्यक्ति थे। पेयजल जैसी मूलभूत समस्या को लेकर उनका स्वयं मौके पर जाना उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों के साथ ही पूरे रिगुनिया गांव के ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।
बुधवार को थल में रामगंगा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कविता महर, कनिष्ठ प्रमुख देवा धर्मशक्तू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पृथ्वीराज सहित ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
यह भी पढ़ें- Nainital news today: ओखलकांडा खनस्यू दिमाग की नस फटने से महिला की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
