UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ गांव में युवती को भगाने पहुंचे हरियाणा के डाक सेवक
1 min read
Uttarakhand Pithoragarh news today: Haryana postman arrives in munsiyari village to abduct a girl: मुनस्यारी में युवती को ले जाने पहुंचे डाक कर्मचारी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, प्रेम प्रसंग का मामला सुलह से सुलझा
Uttarakhand Pithoragarh news today: Haryana postman arrives in munsiyari village to abduct a girl: उत्तराखण्ड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां रविवार को उस समय हलचल मच गई, जब बाहरी प्रदेश के तीन डाक कर्मचारी एक युवती को साथ ले जाने की कोशिश में गांव पहुंच गए। ग्रामीणों को मामले की भनक लगी तो उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना से कुछ देर के लिए गांव में तनाव का माहौल बन गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी एक युवक पिछले डेढ़ वर्ष से क्षेत्र में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्यरत है। वह जिस मकान में किराए पर रह रहा था, उसी परिवार की युवती से उसका प्रेम संबंध विकसित हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन युवती के पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। परिजनों की आपत्ति का मुख्य कारण युवक का दूसरे राज्य का होना बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, परिवार की सहमति न मिलने के बाद युवक ने अपने दो साथियों की मदद ली, जो आसपास के गांवों में डाक सेवा से जुड़े हैं। तीनों युवती को लेकर हरियाणा जाने की योजना के साथ गांव पहुंचे थे। हालांकि इससे पहले कि वे अपने मकसद में सफल हो पाते, स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पक्षों से पूछताछ की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगल सिंह ने बताया कि मामला आपसी सहमति से जुड़े संबंध का है। युवक और युवती दोनों बालिग हैं। किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बातचीत के बाद मामला आपसी समझौते से शांत करा दिया गया। गांव के बुजुर्गों ने भी हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य बनाने में भूमिका निभाई। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर डाक सेवक भर्ती में बाहरी युवाओं के चयन की बहस को सामने ला दिया है।
यह भी पढ़ें- Lalkuan News Today: लालकुआं के संतोष कांडपाल की नोएडा में संदिग्धावस्था में गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
