Connect with us
Pithoragarh news today: kunal Bisht died in khatima due toPomegranate seeds stuck in the throat uttarakhand breaking
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ अनार का दाना गले में फंसने से मासूम की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ अनार का दाना गले में फंसने से मासूम की गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today  : अनार के दाने गले में फंसने से डेढ़ साल के मासूम की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम..

Pithoragarh news today: kunal Bisht died in khatima due toPomegranate seeds stuck in the throat uttarakhand breaking  : कम उम्र के बच्चों का खाने से लेकर सोने उठने बैठने तक ख्याल रखना कितना जरूरी होता है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अक्सर छोटे बच्चे खाना खाते वक्त गले में भोजन को अटका देते है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है ,जहां पर डेढ़ साल के बच्चे के गले में अनार के दाने फंसने से उसकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news Hindi: रुद्रपुर में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के सेल गांव के रहने वाले त्रिभुवन बिष्ट अपने परिवार के साथ वर्तमान मे उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के खेतलसंडा खाम के निवासी है। दरअसल बीते बुधवार को उनके परिवार के सदस्यों ने उनके डेढ़ साल के बेटे कुणाल को खाने के लिए कटोरी में अनार के दाने दिए थे। अनार खाते समय अचानक अनार के दाने कुणाल के गले में फंस गए जिसके कारण वह बेहोश हो गया। कुणाल को बेहोश होता देख परिजन घबराकर उसे तुरंत खटीमा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुणाल की मौत के बाद से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुणाल के शव को उसके पैतृक गांव ले जाया गया जहां पर पंचेश्वर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान हर किसी की आँखे भर आई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top