UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news: पिथौरागढ़ मेरी चेली म्यार घरै पछयांण अभियान बेटी के नाम से होगी घर की पहचान
1 min read
Pithoragarh news today : मेरी चेली म्यार घरै पछयांण, अब बेटी के नाम से होगी घर की पहचान..
Pithoragarh news today: Meri Cheli Myar Ghar Pachayan Campaign, house identified name of daughter uttarakhand live : उत्तराखंड में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने एक विशेष पहल शुरू की है। जिसके तहत घर की पहचान अब बेटी के नाम पर होगी इतना ही नहीं बल्कि बेटी के नाम पर ही घर की नेम प्लेट लगी होगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand nanda gaura yojana: उत्तराखण्ड नंदा गौरा योजना आवेदन तिथि बढ़ी
बता दें पिथौरागढ़ जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत मेरी चेली म्यार घरै पछयांण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य परिवार में बेटी के जन्म लेते ही उस घर की पहचान जन्म लेने वाली बेटी के नाम से होगी। इतना ही नहीं बल्कि बाल विकास विभाग संबंधित परिवार को बेटी के नाम की विशेष पट्टीका उपलब्ध कराएगा जो घर के बाहर लगाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ कनालीछीना विकासखंड से होगा।
बेटी के नाम से होगी घर की पहचान ( pithoragarh news today)
पिथौरागढ के जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि इससे न केवल बालिका के नाम को सार्वजनिक पहचान मिलेगी बल्कि समाज में बेटियों के प्रति एक अच्छा संदेश भी जाएगा। जनपद में बालकों की तुलना में बालिकाओं का लिंगानुपात अपेक्षाकृत कम है ,जो समाज के लिए चिंता का विषय है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की सकारात्मक और भावनात्मक पहल से बालिका जन्म के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आएगा तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी प्रवृत्तियों पर भी प्रभावी रोक लगेगी। इसके साथ ही बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। जिलाधिकारी का कहना है कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि समाज में बदलाव लाने का प्रयास है।
