Connect with us
Pithoragarh news today: security guard husband killed his wife neelam murder case uttarakhand live coverage
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ में सिक्योरिटी गार्ड ने खत्म कर दी पत्नी की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ में सिक्योरिटी गार्ड ने खत्म कर दी पत्नी की जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today  : पत्नी के गले मे चाकू घोंपकर ह्त्या, परिजनो मे मचा कोहराम

Pithoragarh news today: security guard husband killed his wife neelam murder case uttarakhand live coverage  : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी की ह्त्या कर दी। घटना के बाद से मृतका के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Haldwani crime news: हल्द्वानी में ट्यूशन जा रही 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट के झूलाघाट कानडी गांव का निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र राम लाबड , वर्तमान में अपने परिवार के साथ जाखनी क्षेत्र की कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा है। दरअसल राजेंद्र महाराष्ट्र के पुणे में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है ,जो पिछले सात आठ दिनों से छुट्टी पर घर आया हुआ था। बीते शनिवार की सुबह करीब 5 बजे पारिवारिक विवाद के बाद राजेंद्र ने अपनी पत्नी नीलम उर्फ निर्मला देवी का दम तकिया से घोंटा वहीं विरोध करने पर नीलम पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किये। इतना ही नहीं बल्कि गले पर चाकू से कई बार हमले किए जिसके कारण नीलम की मौत हो गई। घटना के समय घर में 13 वर्षीय बेटी सोई थी, जबकि 15 वर्षीय बेटा गांव गया हुआ था।

पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची घटनास्थल ( pithoragarh news today)

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर उन्होंने पूरे क्षेत्र को सील किया वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं दो बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया है।

17 साल पहले हुआ था विवाह ( pithoragarh crime news)

बताते चले नीलम और राजेंद्र का विवाह करीब 17 साल पहले हुआ था। पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी राजेंद्र खुद ही गुनाह कबूल कर थाने पहुंचे गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top