Connect with us
Uttarakhand Pithoragarh rojgar Mela job fair 2026: held on Feb 27 selected 1500 youth employee breaking news today:
सांकेतिक फोटो Pithoragarh rojgar Mela job fair 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh rojgar Mela job fair 2026: पिथौरागढ़ में 27 फरवरी को रोजगार मेला, 1500 युवा होंगे चयनित

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh rojgar Mela job fair 2026: पिथौरागढ़ में 27 फरवरी को रोजगार मेला, 1500 युवा होंगे चयनित

1 min read

Uttarakhand Pithoragarh rojgar Mela job fair 2026: held on Feb 27 selected 1500 youth employee breaking news today: पिथौरागढ़ में 27 फरवरी को लगेगा एक दिवसीय लघु रोजगार मेला, 1,500 से अधिक पदों पर मिलेगी नियुक्ति

Uttarakhand Pithoragarh rojgar Mela job fair 2026: held on Feb 27 selected 1500 youth employee breaking news today: उत्तराखण्ड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जिला सेवायोजन कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा कार्यालय परिसर में आगामी 27 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय लघु रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग कर 1500 से अधिक योग्य युवाओं को विभिन्न पदों हेतु चयनित करेंगी।

प्रमुख प्रतिभागी संस्थान और उपलब्ध पद

इस संबंध में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बताया गया है कि रोजगार मेले में Tata Motors, MRF, Tata Electronics, Utkarsh Small Finance Bank, Barbeque Nation, Blinkit, HDFC Life Insurance सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल होंगे। मेले में कुल लगभग 1,500 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित पदों में अपरेंटिस ट्रेनी, ऑपरेटर ट्रेनी, कलेक्शन ऑफिसर, गेस्ट सर्विस एसोसिएट, ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर, बीमा सखी/अभिकर्ता जैसे विभिन्न अवसर उपलब्ध हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बी.टेक (यांत्रिक/इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष तक हो सकती है।

मेले में भाग लेने की प्रक्रिया

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू), आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और समय पर मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मेले में किसी भी प्रकार का भत्ता या यात्रा व्यय प्रदान नहीं किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- UPNL Salary news today: न‌ई कट ऑफ डेट से 13,500 उपनल कर्मियों को मिलेगा समान वेतन का लाभ

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top