UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Ration News 2026: उत्तराखंड में 3 महीने का एक साथ मिलेगा राशन
1 min read
Uttarakhand Ration News 2026 : उत्तराखंड में तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा (Uttarakhand Ration Update: 3 Months Ration Distribution Starts Government Ration Scheme India News)
Uttarakhand Ration News 2026 3 months ration distribution of 2 June government ration scheme: उत्तराखंड के राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में अब जून तक का सरकारी राशन एक साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार राशन लेने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़े :Nainital leopard attack: नैनीताल के भुजियाघाट में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला…
खाद्य आपूर्ति विभाग का बड़ा फैसला (Free Ration Scheme 2026)
खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, इस महीने उपभोक्ताओं को पूरा राशन दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के लिए तीन महीने का एडवांस राशन जारी किया गया है, जिसके तहत उत्तराखंड में भी इसका वितरण शुरू कर दिया गया है।
दुकानों तक पहुंच रहा स्टॉक (Uttarakhand 3 Months Ration Update)
अपर आयुक्त पीएस पांगती के अनुसार, सरकारी गोदामों से राशन का स्टॉक दुकानों तक पहुंचना शुरू हो गया है। वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए मशीनों को भी अपडेट कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school news: उत्तराखण्ड स्कूलों में पढ़ाया जाएगा गौरवशाली राजाओं का इतिहास
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी प्रक्रिया (Uttarakhand Ration Biometric Verification System)
राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को तीन बार फिंगरप्रिंट लगाना होगा, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके और पारदर्शिता बनी रहे।
मानसून के लिए भी तैयारी (Uttarakhand Disaster Preparedness Food Supply)
अप्रैल में जून तक का कोटा वितरित करने के बाद सरकार मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए आगे का राशन भी एडवांस में देने की तैयारी कर रही है, ताकि बारिश के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
