UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand ration card cancel: देहरादून में 6000 राशन कार्ड निरस्त, गरीबों के हक पर मार रहे थे डाका
1 min read
Uttarakhand ration card cancel: गरीबों का हक मार रहे लोगों का राशन कार्ड हुआ निरस्त
Uttarakhand ration card cancel: 6,000 cards cancelled in Dehradun for allegedly robbing the rights of the poor breaking news today: उत्तराखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसके चलते पिछले दो माह के भीतर 6000 अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि सस्ता सरकारी राशन का लाभ उठाने वाले कई आयकर दाता बड़े लोन लेने वाले और लग्जरी कारों के मालिक थे जिनके राशन कार्ड निरस्त किए गए है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ration news today: फरवरी के राशन को करना पड़ेगा अभी इंतजार, बंटेगा मार्च में
बता दें केंद्र सरकार ने दिसंबर महीने में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से देहरादून जिले के 25,000 ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं। केंद्र से मिली सूची के आधार पर जिला आपूर्ति विभाग ने जांच शुरू की जिसमें 6000 कार्डों को रद्द किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निरस्त किए गए कार्ड धारकों में ऐसे संपन्न परिवार थे जो मानको के विपरीत योजना का लाभ ले रहे थे। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके नाम पर भी राशन का लाभ लिया जा रहा था। बताते चले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत केवल उन्हीं परिवारों के कार्ड बनाए जाते हैं जिनकी मासिक आय ₹15000 से कम हो। इसमें प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलता है जिसमें 3 किलो चावल ₹3 और 2 किलो गेहूं ₹2 किलो की दर पर हर महीने दिया जाता है।
