UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand ration card KYC: उत्तराखण्ड 15 जनवरी तक हर हाल में कराए राशन कार्ड EKYC
1 min read
Uttarakhand ration card KYC: 15 जनवरी तक राशन कार्ड की e- kyc करवाना अनिवार्य
Uttarakhand ration card KYC last date 15 jan 2026 for EKYC compulsory breaking news today: उत्तराखंड मे राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है ,जिसमें से अधिकांश लोग ऐसे हैं जिनकी अभी तक ई- केवाईसी नहीं हो पाई है। राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 15 जनवरी तक हर हाल में ईकेवाईसी करानी होगी अन्यथा लापरवाही बरतने पर उपभोक्ताओं का राशन कार्ड स्वयं निरस्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान योजना से भी वंचित रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़े :Uttarkashi ration card EKYC: उत्तरकाशी में 1 हजार राशन कार्ड निरस्त Uttarakhand news
बता दें प्रदेश में आयुष्मान योजना की साइट पर ई केवाईसी वाले राशन कार्ड ही वैध माने जा रहे हैं। जिन राशन कार्ड धारकों ने ई केवाईसी नही कराई है उनको पात्रता की श्रेणी से बाहर किया जाएगा। इसीलिए जल्द से जल्द 15 जनवरी तक ई केवाईसी करा लें। दरअसल सरकारी योजना का लाभ ले रहे अपात्रों पर शिकंजा कसने के लिए राशन कार्ड की ईकेवाईसी अनिवार्य की गई है। राजधानी देहरादून में 80% कार्ड धारक ई केवाईसी करा चुके हैं जबकि 20% कार्ड धारकों की ईकेवाईसी अभी भी बाकी है।
15 जनवरी तक करा लें e-kyc
देहरादून जिले में राष्ट्रीय खाद्य योजना अंत्योदय राज्य खाद्य योजना के 3.75 लाख राशन कार्ड है। इन राशन कार्डों की यूनिट तकरीबन 15 लाख है डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि अंतिम तिथि तक राशन कार्ड की ईकेवाईसी न करने पर योजना की पात्रता से बाहर रहना पड़ेगा।
