Connect with us
Uttarakhand ration card KYC last date for EKYC extended till 31 December 2025 breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card KYC)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card KYC: उत्तराखण्ड राशन कार्ड EKYC अंतिम तिथि 31 तक विस्तारित

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card KYC: उत्तराखण्ड राशन कार्ड EKYC अंतिम तिथि 31 तक विस्तारित

1 min read

Uttarakhand ration card KYC: राशन के लिए ई केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर हुई निर्धारित..

Uttarakhand ration card KYC last date for EKYC extended till 31 December 2025 breaking news today: उत्तराखंड मे सरकारी राशन का लाभ लेने वाले समस्त उपभोक्ताओं के लिए खाद्य विभाग की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि ई केवाईसी की प्रक्रिया को दिसंबर के अंत तक जारी रखा जाएगा। बताते चलें प्रदेश में ऐसे कई सारे लोग मौजूद हैं जिनकी अभी तक ई केवाईसी नहीं हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड EKYC रहेगी जारी, जल्द तय होगी न‌ई अंतिम तिथि

Uttarakhand ration card EKYC last date 2025: प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में e-kyc की प्रक्रिया से वंचित रह गए राशन उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से ई केवाईसी करने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ई केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी गई है। गौर हो इससे पहले ई केवाईसी के लिए 30 नवंबर अंतिम तिथि तय की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी 26 लाख लोग सत्यापन नहीं कर पाए थे। कोई पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे पाए इसे देखते हुए सरकर ने अंतिम तिथि विस्तारित कर 15 दिसंबर तय थी। लेकिन फिर भी अभी तक 40% सरकारी राशन उपभोक्ताओं का सत्यापन नहीं हो पाया है। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बार फिर से ई केवाईसी की तिथि में बड़ा बदलाव किया है। जिसके सम्बन्ध मे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है।

उत्तराखंड सरकार का ई केवाईसी के लिए राशन ऐप अभी तक नही हुआ  लॉन्च ( Uttarakhand ration card e -kyc) 

विभाग ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे नई अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें इससे भविष्य में राशन वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकेगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार का ई केवाईसी के लिए राशन ऐप भी अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है जिसका राशन उपभोक्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top