Connect with us
Uttarakhand ration card KYC news after last date 15 December EKYC Continue in fare price shop latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card KYC)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड EKYC रहेगी जारी, जल्द तय होगी न‌ई अंतिम तिथि

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड EKYC रहेगी जारी, जल्द तय होगी न‌ई अंतिम तिथि

1 min read

Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड ई केवाईसी का कार्य रहेगा अब भी जारी, जल्द होगी अंतिम तिथि तय..

Uttarakhand ration card KYC news after last date 15 December EKYC Continue in fare price shop latest update today : उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ओर से समस्त राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है कि, राशन कार्ड ईकेवाईसी करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर के बाद भी जारी रहने वाली है। दरअसल अभी तक कई सारे राशन कार्ड धारकों की ई -केवाईसी प्रक्रिया पूरी नही हो पाई है, जिसके चलते e-kyc की अंतिम जल्द घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: प्रवासियों के लिए राशन कार्ड KYC हुई आसान, गांव जाने की जरूरत नहीं

Uttarakhand ration card KYC last date 2025: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड यूनिटों में से 42 लाख यूनिटों की e kyc पूरी हो चुकी है। जबकि अब भी इस प्रक्रिया से कई सारे लोग वंचित हैं जिसकी तहत 15 दिसंबर (e kyc की अंतिम तिथि) के बाद भी e kyc की प्रक्रिया जारी रहने वाली है। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि की घोषणा जल्द ही हो सकती है।

अंतिम तिथि तक नहीं रुकेगी ईकेवाईसी प्रक्रिया ( Uttarakhand ration update)

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि सभी राशन कार्ड धारकों के लिए आधार आधारित e kyc को अनिवार्य रखा गया है। इसलिए अंतिम तिथि निर्धारित न होने तक इस प्रक्रिया को रोका नहीं जाएगा। अंतिम दिन 15 दिसंबर होने के कारण एक दिन में एक लाख 85 हजार 38 राशन कार्ड यूनिटों ने अपनी केवाईसी कराई है। बताते चले ई केवाईसी के जरिए फर्जी तरीके से राशन का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं पर रोक लग सकेगी जिससे जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंच पाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top