Connect with us
uttarakhand ration KYC News: card rules change to Feb month 2026 EKYC not get ration breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( uttarakhand ration KYC News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration KYC News: फरवरी से बदलेंगे नियम EKYC ना कराने वालों को नहीं मिलेगा राशन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration KYC News: फरवरी से बदलेंगे नियम EKYC ना कराने वालों को नहीं मिलेगा राशन

1 min read

uttarakhand ration KYC News: 1 फरवरी से राशन कार्ड के नियमों मे होगा बदलाव, ईकेवाईसी न करने वाले लगभग 10 लाख कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन

uttarakhand ration KYC News: card rules change to Feb month 2026 EKYC not get ration breaking news today: उत्तराखंड में आगामी माह फरवरी से राशन कार्ड से जुड़े नियमों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। जिसके तहत जिन राशन कार्ड धारकों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है ,उन्हें 1 फरवरी से राशन मिलना बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration EKYC last date: 31 जनवरी करवाएं राशन कार्ड KYC नहीं मिलेगा राशन

बता दें प्रदेश मे अभी तक करीब 10 लाख राशन कार्ड धारकों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है, वहीं चार पहिया वाहन सरकारी नौकरी, तय आय सीमा से अधिक आय वाले अपात्र किए गए कार्ड धारकों का राशन वितरण भी 1 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। प्रदेश में 50,000 राशन कार्डों को रद्द कर दिया गया है, जिसमे अधिकांश संख्या में ऐसे लोग हैं जो आय सीमा उच्च होने के बाद भी राशन का लाभ ले रहे थे। बताते चले नए महीने से गेहूं चावल के साथ दाल और नमक देने की भी योजना है। राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए खाद्यान्न वितरण के मानकों में भी बदलाव किया गया है, जिसके लिए ई केवाईसी अनिवार्य की गई है। 31 जनवरी तक जिन राशन कार्ड धारकों का आधार आधारित सत्यापन पूरा नहीं होगा वह 1 फरवरी के बाद अमान्य माने जाएंगे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने दिये निर्देश ( Uttarakhand ration card) 

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि सभी राशन कार्ड धारकों की ईकेवाईसी करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण धारकों को कोई समस्या नहीं होनी दी जायेगी। शासन स्तर पर अभियान की समय सीमा बढ़ाने के लिए भी वार्ता की जा रही है। बताते चले उत्तराखंड में अभी भी दुरुस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ईकेवाईसी लंबित है ,ऐसे में खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने समय रहते प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top