Connect with us
Uttarakhand ration card KYC good news for migrate people now not go permanent village for EKYC will near fare price shop in every city
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card KYC)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card: प्रवासियों के लिए राशन कार्ड KYC हुई आसान, गांव जाने की जरूरत नहीं

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card: प्रवासियों के लिए राशन कार्ड KYC हुई आसान, गांव जाने की जरूरत नहीं

1 min read

Uttarakhand ration card KYC  : प्रवासियों के लिए राशन कार्ड e- kyc हुई आसान, नई सुविधा शुरू, गांव जाने की नहीं होगी जरूरत..

Uttarakhand ration card KYC good news for migrate people now not go permanent village for EKYC will near fare price shop in every city  : उत्तराखंड के राशन उपभोक्ताओं के लिए ई -केवाईसी की प्रक्रिया चलाई जा रही है ,ताकि यह राशन केवल जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंच सके। हालांकि ऐसे कई सारे लोग विभिन्न जिलों में मौजूद हैं ,जो गांव की बजाय अन्य जिलों में अपनी पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रवास कर रहे हैं। उनमे यह संशय बरकरार था कि उन्हें ई केवाईसी के लिए गांव जाना पड़ेगा लेकिन इस स्थिति पर जिला पूर्ति विभाग ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

यह भी पढ़े :Ration card EKYC: पिथौरागढ़ में केवाईसी कराने को मांगे रूपए, लाइसेंस हो गया निरस्त

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न राशन कार्ड धारकों की e kyc की प्रक्रिया विभिन्न जिलों में तेजी से चलाई जा रही। हालांकि प्रदेश में ऐसे कई सारे मामले देखने को मिले हैं, जिसमें अधिकांश लोग गांव की बजाय विभिन्न जिलों में रह रहे हैं। प्रवासी लोगों को इस बात को लेकर असमंजस था कि उन्हें ई केवाईसी करने के लिए अपना काम छोड़कर गांव का रुख करना होगा ,लेकिन जिला पूर्ति विभाग ने इस पर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। उनका कहना है कि ई केवाईसी करने के लिए किसी को भी गांव जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि जिस भी स्थान पर वह रह रहे हैं वहीं के सस्ता गल्ला की दुकानों से वह इ केवाईसी करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत प्रवासियों का काम तो आसान होगा ही वहीं उन्हे ज्यादा दौड़ भाग भी नही करनी पड़ेगी। इसके अलावा ई केवाईसी एप भी विभाग जल्द तैयार करने जा रहा है लेकिन जब तक एप तैयार नहीं हो जाता है, तब तक आसपास के सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में ई केवाईसी करा सकते हैं।

E kyc के लिए नही काटना होगा गांव का चक्कर ( uttarakhand ration card e – kyc)

डीएसओ केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, उपभोक्ताओं को ई केवाईसी को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही जो जहाँ मौजूद वहीं की सस्ता गल्ला दुकानों में वह ई केवाईसी कर सकता है। यदि कोई सस्ता गल्ला विक्रेता आपकी e kyc नही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top