Connect with us
Uttarakhand reel news Make on Swami Vivekananda, and get a reward from govt breaking update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand reel news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand reel news: उत्तराखण्ड सरकार की सौगात स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं इनाम पाएं

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand reel news: उत्तराखण्ड सरकार की सौगात स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं इनाम पाएं

1 min read

Uttarakhand reel news: रील बनाने के शौकीनों के लिए सरकार लाई है ऑफर, रील बनाएं इनाम पाए, स्वामी विवेकानंद पर बनानी होगी रील

Uttarakhand reel news Make on Swami Vivekananda, and get a reward from govt breaking update today: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के शौकीनों के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि स्वामी विवेकानंद के विचारों जीवन दर्शन और सामाजिक मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर युवा नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। बताते चले प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Reels accident news devariya: देवरिया रील के चक्कर में भगाई बाइक 2 किशोरों सहित 3 की गई जिंदगी

आपको जानकारी देते चलें उत्तराखंड में युवा कल्याण विभाग ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रील प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी रखी गई है जबकि 10 जनवरी को पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय मे बीते बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने युवा दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर समीक्षा की जिसमें उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने के लिए इस वर्ष यह नई पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनानी होगी। रील को सार्वजनिक रूप से इंस्टाग्राम पर अपलोड कर शेयर करना होगा।

रील मे यह जरूरी :  #nationalyouthday 2026 हैशटैग का प्रयोग करना होगा तथा इसे @rekhaaryaoffice, @officialukprd] @uksports-dept हैंडल पर टैग करना जरूरी होगा।

नगद पुरस्कार : प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक समिति बनाई जाएगी जो सर्वश्रेष्ठ तीन रीलों का चयन करेगी। प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। 12 जनवरी को आयोजित युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को क्रमश: 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। समारोह में नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top