UTTARAKHAND CBSE TOPPER उत्तराखण्ड
बधाई: हल्द्वानी की रिद्धिमा बनी नैनीताल जिले की सीबीएसई 12वीं की टॉपर
1 min read
Riddhima Chaudhary CBSE Topper Nainital: नैनीताल की रिद्धिमा चौधरी ने 494 अंक प्राप्त कर जिले में किया टॉप…….
Riddhima Chaudhary CBSE Topper Nainital : गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें राज्य के कई सारे नौनिहालों ने अच्छे अंकों के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही अपना स्थान भी पूरे प्रदेश या जिले में प्राप्त किया है। हम रोजाना आपको इन्ही छात्र-छात्राओं की अभूतपूर्व सफलता से आए दिन रूबरू करवाते रहते हैं जो परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर पूरे प्रदेश मे अपने माता -पिता का मान बढ़ा रहे है। बात अगर बेटियों की कि जाए तो आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने हुनर और मेहनत के दम पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। जी हाँ.. आज हम आपको इसी कड़ी में एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका नाम है रिद्धिमा चौधरी इन्होंने हल्द्वानी बिडला स्कूल से सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा मे 494 अंक प्राप्त कर नैनीताल जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिद्धिमा चौधरी आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में इंटर कला वर्ग की छात्रा है। जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर पूरे नैनीताल जिले में प्रथम स्थान पाया है। रिद्धिमा की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल और परिवार वाले बेहद खुश है साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता भी लगातार लगा हुआ है।
रिद्धिमा चौधरी द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक
विषय प्राप्तांक
इतिहास 100
भूगोल 100
शारीरिक शिक्षा 100
अंग्रेजी 97
अर्थ शास्त्र 97
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
