UTTARAKHAND NEWS
Rishikesh news today: ऋषिकेश एम्स में आउटसोर्स पर कार्यरत महिला की खत्म कर दी जिंदगी
1 min read
rishikesh news today: AIIMS outsource employee Preeti Rawat murder case dehradun uttrakhand: ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात: अकेली रह रही महिला की घर में गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
rishikesh news today: AIIMS outsource employee Preeti Rawat murder case dehradun uttrakhand: उत्तराखण्ड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। राज्य के देहरादून जिले से आज एक ऐसी ही दुखद एवं दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। जहां ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर-16 में घर में अकेली रह रही एक तलाकशुदा महिला प्रीति रावत की शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया गया है कि मृतका ऋषिकेश एम्स में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में तैनात थी।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि कुछ लोग तेजी से मौके से भाग रहे हैं, जबकि घर के अंदर एक महिला खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
मृतका की पहचान प्रीति रावत के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 32 वर्ष थी। वह शिवाजी नगर में किराए के मकान में अकेली रहती थी और एम्स ऋषिकेश में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत थी। महिला का एक आठ वर्षीय बेटा है, जो फिलहाल अपने नाना-नानी के पास रहता है। मृतका मूल रूप से यमकेश्वर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। घर और आसपास के क्षेत्र से मिले सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस जघन्य वारदात के बाद शिवाजी नगर और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Almora scorpio accident today: अल्मोड़ा गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, 2 की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
