UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा
Almora scorpio accident today: अल्मोड़ा गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, 2 की गई जिंदगी
1 min read
Almora scorpio accident today: vehicle fell into ditch kasarband rescue continue uttarakhand breaking news: अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: बाड़ेछीना–शेराघाट मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो की मौत
Almora scorpio accident today: vehicle fell into ditch kasarband rescue continue uttarakhand breaking news : उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद एवं दिल दहला देने वाली खबर अभी अभी राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां बाड़ेछीना–शेराघाट मोटर मार्ग पर कसानबैंड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की एक स्कॉर्पियो वाहन अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी, तेज रफ्तार के चलते कसाण बैंड के पास घुमावदार मोड़ पर संतुलन खो बैठी और पलटकर नीचे सड़क में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन हवा में उछलते हुए नीचे की सड़क पर गिरा, जिससे उसकी बॉडी बुरी तरह दब गई।
थाना प्रभारी धौलछीना सुनील बिष्ट के अनुसार दिल्ली के महरौली निवासी 75 वर्षीय प्रणब राय , पत्नी 72 वर्षीय शुभी राय और बेटा 52 वर्षीय सिद्धार्थ राय स्कॉर्पियो में सवार होकर नीम करोली दर्शन कर पिथौरागढ़ के धारचूला घूमने के लिए जा रहे थे। आपको बता दें कि हादसे में प्रणब राय और पत्नी शुभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया। वहीं जेसीबी मशीन और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को हायर सेंटर रेफर किया है ।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
