UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand roadways news today: देहरादून दिल्ली रूट पर हटेंगी रोडवेज की 12 वॉल्वो बसें
1 min read
Uttarakhand roadways news today: 12 volvo buses service stoped in dehradun delhi route: देहरादून–दिल्ली रूट पर बदलने जा रही है बसों की तस्वीर, 17 मार्च से हटेंगी 12 वॉल्वो, नई एसी बसों से मिलेगी राहत
Uttarakhand roadways news today: 12 volvo buses service stoped in dehradun delhi route: उत्तराखंड से दिल्ली की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए एक बड़ी झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल देहरादून–दिल्ली रूट पर चल रही 12 अनुबंधित वॉल्वो बसें 17 मार्च से संचालन से बाहर हो जाएंगी। इन बसों का अनुबंध तय अवधि पूरी होने के कारण समाप्त हो रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा प्रभावित न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने पहले से वैकल्पिक तैयारी शुरू कर दी है।
फिलहाल इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम कुल 38 वॉल्वो बसों का संचालन कर रहा है। अनुबंध खत्म होने के बाद यह संख्या घटकर 26 रह जाएगी। लग्जरी सेवाओं में संभावित कमी को देखते हुए निगम अब नई लग्जरी एसी बसों को बेड़े में शामिल कर रहा है। चार नई बसें पहले ही दिल्ली रूट पर चलनी शुरू हो चुकी हैं, जबकि दो और बसों का शेड्यूल जल्द तय किया जाएगा।
प्रदेशभर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन 371 बसें संचालित की जा रही हैं, जिनमें वॉल्वो, एसी और साधारण सेवाएं शामिल हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को लग्जरी सफर का विकल्प लगातार मिलता रहे, इसके लिए रूट प्लानिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह के अनुसार, अनुबंधित बसों के हटने के बाद भी सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे।
होली पर्व को देखते हुए निगम ने सभी डिपो को विशेष निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को टिकट और सीट की परेशानी न झेलनी पड़े। परिवहन निगम को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान बढ़ी आवाजाही से राजस्व में भी वृद्धि होगी।
यात्रा सीजन शुरू होने से पहले बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता बनी हुई है। फिलहाल रूटों पर लोड फैक्टर सामान्य बताया जा रहा है, इसलिए सेवाओं पर तत्काल असर पड़ने की संभावना कम मानी जा रही है। फिर भी, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई एसी बसों का संचालन तेजी से बढ़ाने की तैयारी जारी है।
यह भी पढ़ें- Ranibagh haldwani news today: हल्द्वानी में बनेगा आईटी हब, बहुरेंगे HMT रानीबाग के दिन
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
