UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Roorkee breaking news today रूड़की में फायरिंग पथराव गोली लगने से एक की गई जिंदगी, 2 गंभीर
1 min read
roorkee breaking news today: one died 2 injured firing during ravidas jayanti sobhayatra haridwar uttarakhand: रुड़की: संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद बिनारसी गांव में हिंसक टकराव, फायरिंग में युवक की मौत, 2 गंभीर
roorkee breaking news today: one died 2 injured firing during ravidas jayanti sobhayatra haridwar uttarakhand: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा के बाद माहौल अचानक हिंसा में बदल गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गंभीर संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को शोभायात्रा संपन्न होने के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद हालात बेकाबू हो गए और दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इसी दौरान 28 वर्षीय आनंद, निवासी बिनारसी, को गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फायरिंग में विशाल (25) और योगेंद्र (27) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक देहात कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश शुरू की। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। तनावपूर्ण हालात के बीच यह भी सामने आया है कि फायरिंग में शामिल बताए जा रहे एक युवक के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं, जिससे पुलिस को समझाने-बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा को रोका जा सके। फायरिंग और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rishikesh news today: ऋषिकेश एम्स में आउटसोर्स पर कार्यरत महिला की खत्म कर दी जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
