Connect with us
roorkee laksar roadways bus running status timing update soon haridwar uttarakhand news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Roorkee Laksar Roadways Bus)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Roorkee Laksar roadways bus: रूड़की से लक्सर को दौड़ेगी उत्तराखण्ड रोडवेज बस

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Roorkee Laksar roadways bus: रूड़की से लक्सर को दौड़ेगी उत्तराखण्ड रोडवेज बस

1 min read

Roorkee Laksar Roadways Bus: रुड़की से लक्सर के बीच चलाई जाएगी रोडवेज बस ,यात्रियों को मिलेगी राहत

roorkee laksar roadways bus running status timing update soon haridwar uttarakhand news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के यात्रियों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि उत्तराखंड रोडवेज रुड़की डिपो से लक्सर के बीच जल्द एक नियमित बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस बस के संचालन से यात्रियों को यात्रा करने का सीधा लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़े :Dehradun Ayodhya Bus Service: देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू..

बता दें उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से लक्सर के बीच रोडवेज बस संचालन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि नए रूट को लेकर लंबे समय से बस संचालन की मांग उठ रही थी। जिस पर डिपो प्रबंधन ने एक बस चलाने का निर्णय ले लिया है जिसके लिए आज मंगलवार को औपचारिक अनुमति मिलने की संभावना है। अनुमति मिलने के बाद रोडवेज रुड़की की डिपो से लक्सर के लिए जल्द ही नियमित बस शुरू करेगा।

यात्रियो को मिलेगा बस का लाभ ( Uttarakhand bus news)

बताते चले अभी हाल ही में पर्वतीय डिपो से रुड़की डिपो को 6 पुरानी बसें मिली है ,जिसमें एक बस को भगवानपुर क्षेत्र के नए रूट डाडा पट्टी में लगाया गया है। इन्हीं संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए और डिपो प्रबंधन ने लक्सर रोड पर भी एक बस संचालन करने का फैसला लिया है। इस बस के संचालित होने से नौकरी ,शिक्षा और अन्य जरूरत के लिए लोगों को अब हरिद्वार होकर नहीं जाना पड़ेगा। बस सेवा के शुरू होने से न केवल लक्सर बल्कि उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। विभाग का मानना है कि आने वाले समय में सवारियों की संख्या बढ़ने पर इस रोड पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जा सकती है जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top