UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Roorkee news today: रूड़की क्रिकेट मैच में विवाद, किशोर ने खत्म कर दी 13 वर्षीय साथी की जिंदगी
1 min read
roorkee news today : खेल खेल मे किशोर ने कर दी साथी की ह्त्या, डंडे से किया था सिर पर वार…
roorkee news today: 13 years old bhanu murder case during cricket match haridwar uttarakhand breaking live update : मामूली कहासूनी कब बड़ा विकराल रूप धारण कर लें इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि अक्सर कभी कभार विवाद इतना बढ़ जाता है कि लोग एक दूसरे की जान लेने तक को उतारू हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ सनसनीखेज खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है ,जहां पर खेल-खेल में एक किशोर ने दूसरे किशोर की ह्त्या कर दी। घटना के बाद से पूरी क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की ह्त्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप……
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के और रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव मे बीते सोमवार को कुछ बच्चे अंबेडकर पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी इस दौरान 16 वर्षीय एक किशोर और 13 वर्षीय भानू पुत्र बालेंद्र सिंह के बीच खेल को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई की 16 वर्षीय किशोर ने पार्क में पड़ा डंडा उठाकर भानू के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घटना को घटित होता देख पार्क में मौजूद अन्य बच्चों में चीख पुकार मच गई, इसके बाद आसपास के लोग पार्क में एकत्रित हो गए।
खेल मे साथी की ह्त्या से दहला रूड़की ( roorkee news today)
घटना की जानकारी भानू के परिजनों को दी गई जिस पर वो मौके पर घटनास्थल पहुंचे तथा वहां से भानू को नजदीकी अस्पताल ले गए। हालांकि भानू के सिर में इतनी गंभीर चोट आई थी कि तमाम कोशिशों के बाद भी भानू की जिंदगी नहीं बच पाई। भानू की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है वहीं पुलिस प्रशासन ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से हत्यारोपी फरार है जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा ढूंढा जा रहा।
