Connect with us
Uttarakhand RTE Admission 2026: Application under free right to education from March 24
सांकेतिक फोटो Uttarakhand RTE Admission 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand RTE Admission 2026: उत्तराखण्ड आरटीई के तहत 24 मार्च से होंगे आवेदन

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand RTE Admission 2026: उत्तराखण्ड आरटीई के तहत 24 मार्च से होंगे आवेदन

1 min read

Uttarakhand RTE Admission 2026: Application under free right to education from March 24: आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू: गरीब परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका, 24 मार्च से ऑनलाइन आवेदन

Uttarakhand RTE Admission 2026: Application under free right to education from March 24: उत्तराखण्ड के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा दिलाने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। जी हां उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग ने निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी है। आपको बता दें कि आरटीई के जरिए उन परिवारों को राहत मिलती है जो बेहतर शिक्षा का सपना तो देखते हैं, लेकिन आर्थिक सीमाओं के कारण निजी स्कूलों तक पहुंच नहीं बना पाते।

इस संबंध में नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल के अनुसार, आरटीई प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत 6 मार्च से 15 मार्च तक निजी विद्यालयों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी, जबकि नए स्कूलों का पंजीकरण भी इसी अवधि में किया जाएगा। इसके बाद 23 मार्च तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर विद्यालयों की मान्यता और आरटीई के तहत आरक्षित सीटों का सत्यापन पूरा किया जाएगा।

अभिभावकों के लिए सबसे अहम चरण 24 मार्च से शुरू होगा, जब पोर्टल के माध्यम से बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 3 अप्रैल तक अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों की जांच और पात्र बच्चों की सूची तैयार कर लॉटरी प्रक्रिया की तैयारी की जाएगी।

उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली जाएगी, जिससे चयन प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे। 18 अप्रैल को परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे और 18 से 30 अप्रैल के बीच चयनित बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी, ताकि अभिभावक समय रहते प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर सकें।

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर प्रवेश कई परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित होता है। हर साल बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस प्रक्रिया का इंतजार करते हैं। विभाग की ओर से अपील की गई है कि अभिभावक समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी या औपचारिक परेशानी न आए।
यह भी पढ़ें- Free trial auto pay: फ्री ट्रायल 1-2 ₹ में सब्सक्रिप्शन और ऑटो पे से हर महीने लग रहा चूना

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top