UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Uttarakhand sainik school result: कपकोट सरकारी स्कूल 42 छात्रों ने पास की सैनिक स्कूल परीक्षा
1 min read
Uttarakhand Sainik School Result : कपकोट सरकारी स्कूल के 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
Uttarakhand Sainik School Result: 42 students of Kapkot Government School passed entrance exam Bageshwar latest news today : उत्तराखंड के नौनिहाल शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन विशेष उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं , जिन पर पूरे प्रदेश को बेहद गर्व होता है। इसी बीच बागेश्वर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के सभी 42 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे विद्यालय का मान बढ़ाया है।
यह भी पढ़े :बधाई : हल्द्वानी की सिद्धि ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा Sainik school result
बता दें बागेश्वर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के 42 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में प्रियंका कोरंगा ने बालिका श्रेणी में उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि गौरव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर 14 वीं रैंक और प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है। बताते चले सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने अपने अनुशासन मेहनत और समर्पण के बल पर सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय के 41 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इस बार 42 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है, जिसके पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है।
