UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 2022 हो सकती है कट ऑफ डेट
1 min read
Uttarakhand samvida contract employee: उत्तराखंड संविदा कर्मियों के नियमितिकरण की कट ऑफ डेट 2022 तक संभव
Uttarakhand samvida contract employee 2022 may be new cut-off date for regular permanent breaking news today: उत्तराखंड मे विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हजारों संविदा कर्मियों को सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। जिसके चलते उनके नियमितीकरण की कट ऑफ डेट को वर्ष 2018 से बढ़ाकर 2022 तक किया जा सकता है। इसके लिए कार्मिक विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव को संविदा कर्मियों और उपनल कर्मियों के संबंध में गठित कैबिनेट की उप समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand employee regulation news: संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, मांगी गई जानकारी
बता दें प्रदेश सरकार ने हाल ही में संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण से जुड़ी नियमावली में संशोधन करते हुए वर्ष 2018 तक 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को नियमित करने का प्रावधान किया है। इस निर्णय के तहत विभिन्न विभागों में नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से सबसे बड़ी संख्या में ऐसे संविदा कर्मी इससे बाहर हुए हैं जिन्होंने वर्ष 2019 के बाद 10 वर्ष की सेवा पूरी की है अब इन्हीं कर्मियों को राहत देने के लिए सरकार समय सीमा बढाने पर विचार कर रही है। संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए वर्ष 2013 में जो नियमावली बनाई गई थी उसी अवधि तक 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों के नियमित करने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों ने इसका लाभ लिया लेकिन कुछ विभागों की लापरवाही के वजह से संविदा कर्मी नियमित होने रह गए थे।
कैबिनेट की उप समिति को अगला प्रस्ताव सौंपा जाएगा ( Uttarakhand news today)
वर्तमान में संशोधित नियमावली जो जारी की गई है उसमें भी वर्ष 2008 तक संविदा कर्मी के रूप में सेवा देने वालों को ही लाभ मिल रहा है। इसके बाद संविधान में तैनात होने वाले इस दायरे में नहीं आ रहे हैं ऐसे में कार्मिकों की संख्या हजारों में है। जिसे देखते हुए अब सरकार के निर्देश पर कार्मिक विभाग इन कर्मियों को भी नियमित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें कट ऑफ कितनी होगी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। संशोधित नियमावली की व्यवस्था के अनुसार ही कैबिनेट की उप समिति को अगला प्रस्ताव सौंपा जाएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
