UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Santoshi solanki: देहरादून की संतोषी सोलंकी बनी लखपति दीदी गणतंत्र दिवस परेड में लेंगी हिस्सा
1 min read
Santoshi Solanki dehradun republic day: संतोषी सोलंकी लखपति दीदी के रूप में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व..
Santoshi Solanki dehradun republic day: self employment Lakhpati Didi, participate in 26 jan parade uttarakhand live: उत्तराखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित होने वाली लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदेश की कई सारी महिलाएं ले रही है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में संचालित होने वाली लखपति दीदी योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय को न्यूनतम 1 लाख तक पहुंचाना है, जिसके जरिए महिलाओं को स्वरोजगार के कौशल प्रशिक्षण वितीय सहायता बाजार जोड़ने समेत तकनीकी सहयोग और निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
इसी योजना के तहत अपनी कड़ी मेहनत और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर राजधानी देहरादून की संतोषी सोलंकी ने महिला आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख दी है। जिसके कारण संतोषी को आगामी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर जाने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े :Rudrapur job fair: रूद्रपुर में 11 नवंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला 1500 होंगे चयनित
बता दें देहरादून जिले के सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर निवासी संतोषी सोलंकी ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम से जुड़कर न केवल खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया बल्कि ग्रामीण महिला उद्यमिता को भी एक नई दिशा दी है। संतोषी की मेहनत का परिणाम ही है कि उन्हें आगामी 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस परेड में लखपति दीदी के रूप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। दरअसल भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस परेड के लिए देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान महिला स्वयं सहायता समूह सदस्य, स्टार्टअप उद्यमियों व सरकारी योजनाओं के लिए सफल लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसी क्रम में संतोषी को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जहां पर वह अपने संघर्ष और सफलता की कहानी अन्य लोगों के साथ सांझा करते हुए उन्हे भी लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर करेंगी।
संतोषी ने प्रिंटिंग प्रेस की करी शुरुआत ( dehradun news today)
बताते चले वर्ष 2018 में संतोषी ने सेलाकुई क्षेत्र में एलआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर प्रिंटिंग प्रेस व्यवसाय की शुरुआत की। उन्होंने एकता स्वयं सहायता समूह की सदस्य रहते हुए आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से सीसीएल, सीईएफ और सीसी के जरिए वितीय सहायता प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज वो प्रिंटिंग प्रेस का सफल संचालन कर रही है जिसमें प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से बैनर पोस्टर विजिटिंग कार्ड सरकारी योजनाओं की प्रचार प्रसार सामग्री समेत विभिन्न प्रिंटिंग कार्य किए जा रहे हैं। सहसपुर ब्लॉक की अधिकांश स्वयं सहायता समूह की प्रचार सामग्री यहीं से तैयार की जाती है।
संतोषी का वार्षिक लाभ पहुंचा 18 लाख ( dehradun santoshi news update)
संतोषी ने अपने उद्यम से अभी तक 60 लाख रुपए से अधिक का टर्नओवर हासिल किया है ,जबकि वार्षिक लाभ करीब 18 लाख तक पहुंच चुका है। पेपर वर्क के साथ फ्लेक्स मशीन की शुरुआत के बाद उन्हें बड़ी कंपनियों से नियमित ऑर्डर मिलने लगे हैं। जिसमे टपरवेयर प्लास्टिक, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, हैब फार्मा व हिमालयन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल है।
रोजगार की राह खुली ( santoshi solanki dehradun news)
बताते चलें संतोषी सोलंकी अपने पति के साथ मिलकर उद्यम का संचालन कर रही हैं और चार स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने गांव के पास 250 से अधिक महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया है संतोषी आज सफल उद्यमी होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण विकास को मजबूत पहचान दिला चुकी है। संतोषी का संघर्ष बताता है कि सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बलबूते पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
