UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand school bhojan Mata: स्कूल की भोजन माताएं अब वर्दी में आएंगी नजर मिलेंगे हजार ₹
1 min read
Uttarakhand school Bhojan Mata: सरकारी स्कूल की भोजन माताएं अब वर्दी में आएंगी नजर
Uttarakhand school Bhojan Mata govt School Bhojan Matas will ware perticular uniform and get Rs 1000 latest news today: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कार्यरत भोजन माताएं अब वर्दी में नजर आने वाली है। दरअसल इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के सभी उप शिक्षा अधिकारियों को वर्दी उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand bhojan mata news: उत्तराखण्ड भोजन माता के लिए जारी हुए जरूरी आदेश….
बता दें पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत भोजन माताओं के लिए वर्दी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार विद्यालय में तैनात प्रत्येक भोजन माता को साल में वर्दी और प्रोत्साहन राशि के लिए एक ₹1000 की राशि डिबीट के माध्यम से दी जाएगी।
भोजन माताओ के खाते मे भेजे जायेंगे एक हज़ार रुपये ( Uttarakhand news today)
वर्तमान में पीएम पोषण योजना के तहत भोजन माताएं विभिन्न सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समितियों की ओर से निर्धारित वेतन पर तैनात की गई है। इनमें भोजन माताओं की आयु अलग-अलग वर्ग की होने के कारण अधिकांश महिलाएं लेडिज सूट कुर्ता पजामा दुपट्टा पहनती हैं। जबकि कुछ साड़ी या सूट पहनने को प्राथमिकता देती है इनको ध्यान में रखते हुए शासन ने वर्दी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से प्रत्येक भोजन माता को वर्दी खरीदने के लिए ₹1000 की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
