Connect with us
Uttarakhand school bus fee: Parents said that the Uttarakhand school bus fare will fill the coffers of private schools latest update today
Image : सांकेतिक फोटो (Uttarakhand school bus fee)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school bus fee: उत्तराखण्ड स्कूल बस किराया अभिभावक बोले निजी स्कूलों की भरेगी तिजोरी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand school bus fee: उत्तराखण्ड स्कूल बस किराया अभिभावक बोले निजी स्कूलों की भरेगी तिजोरी

1 min read

Uttarakhand school bus fee: परिवहन प्राधिकरण ने अभिभावकों को दिया झटका, निजी स्कूलों की तिजोरी भरने के लिए दौड़ी सरकारी छूट की गाड़ी…

Uttarakhand school bus fee: Parents said that the Uttarakhand school bus fare will fill the coffers of private schools latest update today: उत्तराखंड के विद्यालयों में एडमिशन फीस ,स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी की महंगाई से पहले ही अभिभावकों पर बोझ पड़ा हुआ है, इसके साथ ही अब राज्य परिवहन प्राधिकरण के ताजा आदेश के बाद सरकार ने नया बोझ लाद दिया है। जिसके तहत स्कूल बस के किराये मे भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।जी हां स्कूल बसों और वैन के किराए के संबंध में जिस आदेश को सरकार अभिभावकों के लिए राहत की खबर बता रही थी इस उसी आदेश का अभिभावक विरोध करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school bus fare 2026: उत्तराखण्ड में पहली बार स्कूल बसों का किराया तय

बता दें प्रदेश मे राज्य परिवहन प्राधिकरण ने स्कूल ट्रांसपोर्टेशन को ऐसा जरिया बना दिया है जिससे अभिभावक खुले तौर पर निजी स्कूलों की तिजोरी भरने वाली सरकारी छूट बता रहे है। अभिभावकों का कहना है कि पहले वह 1200 से ₹1500 तक स्कूल बस का किराया देते थे जबकि नई आदेश के बाद शुल्क सीधा 2200 से 3700 तक पहुंच गया है। ऐसे में हर महीने अभिभावकों की जेब पर 1000 से 1500 रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

किराये की बढ़ोतरी से गड़बडा गया बजट ( haldwani school bus news today)

बताते चले नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 250 से ज्यादा निजी स्कूल है ,जिनमें पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। प्राधिकरण के इस फैसले से अभिभावकों पर भारी बोझ पड़ा है। परिवहन प्राधिकरण ने बसो के किराए में वाहन की कीमत और बीमा जैसे खर्च जोड़कर दरें तय की हैं लेकिन अभिभावकों का कहना है कि यह गणित स्कूल संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। इस बढ़ोतरी ने उनके हर महीने के घर के बजट को बिगाड़ दिया है।

बस किराये की नई दरें प्रतिमाह 

एक से 10 किमी :2200 रुपये
10 से 20 किमी :2700 रुपये
20 से 30 किमी:3200 रुपये
30 किमी से अधिक:3700 रुपये

वैन का निर्धारित शुल्क 

एक से पांच किमी:2100 रुपये
पांच से 10 किमी:2500 रुपये
10 से 20 किमी:3000 रुपये
20 किमी से अधिक:3500 रुपये

अभिभावक ने उठाई शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग (private schools latest update today) 

किरन बिष्ट नाम की एक महिला का कहना है कि उनका बेटा प्राइवेट स्कूल में पढता है, जहां सालाना 24,000 रुपए बस का किराया है। प्राइवेट नौकरी से परिवार चलता है और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए वह अपने लिए कुछ नहीं कर पाते हैं ऊपर से वाहनों के किराए में वृद्धि कर लूट मचाई जा रही है। इसी प्रकार से अन्य अभिभावकों की शिकायतें भी सामने आ रही है जिन्होंने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की बात कही है। शुल्क वृद्धि पर हल्द्वानी पब्लिक स्कूल संगठन के अध्यक्ष कैलाश भगत का कहना है, कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से लिया गया फैसला एकदम सही है। हालांकि अभिभावकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जल्द बैठक बुलाकर स्थानीय स्तर पर शुल्क सही है या नहीं इस पर चर्चा करने की बात कही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top