UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand school closed today: 8 जिलों में बुधवार 28 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
1 min read
Uttarakhand school closed today: due to orange alert holiday declared udham Singh Nagar Pithoragarh almora Rudraprayag Uttarkashi tehri garhwal chamoli Pauri Garhwal: ऊधम सिंह नगर, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में बुधवार 28 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र….
Uttarakhand school closed today: due to orange alert holiday declared udham Singh Nagar Pithoragarh tehri garhwal almora Uttarkashi Rudraprayag chamoli Pauri Garhwal: मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सटीक साबित करते हुए उत्तराखण्ड में मंगलवार को बारिश बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। इसी से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के संबंध में सामने आ रही है। दरअसल मौसम विभाग द्वारा जारी आरेंज अलर्ट को देखते हुए उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने अपने अधिनस्थ जनपद में बुधवार 28 जनवरी को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जी हां… उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, चमोली , पौड़ी गढ़वाल, और पिथौरागढ़ जिलों में 12वीं कक्षा तक संचालित सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार 28 जनवरी को बंद रहेंगे।
इस संबंध में जिला प्रशासनों द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा में दिनांक 28.01.2026 को (ऑरेंज अलर्ट) के दृष्टिगत कहीं कही हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। उक्त परिस्थितियों के कारण विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हैं, जिंसको मद्देनजर रखते हुए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि ऊधम सिंह नगर जिले में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के वे विद्यार्थी जो CBSE, ICSE, उत्तराखण्ड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुये, विद्यालयों द्वारा यदि अध्ययन/प्रायोगिक/प्री-बोर्ड परीक्षा से सम्बन्धित कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।







Uttarakhand school closed today: due to orange alert holiday declared udham Singh Nagar Pithoragarh

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा बुधवार 28 जनवरी को राज्य के नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंहनगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/आलोवृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं (40-50KMPH) चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जबकि राज्य के कुमाऊं मण्डल के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40KMPH) चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखण्ड बदला मौसम, बद्री केदार सहित ऊंची चोटियों में फिर बर्फबारी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
