Connect with us
Uttarakhand snowfall 2026: weather change aaj ka mausam alert badrinath kedarnath snow fall:
फोटो सोशल मीडिया kedarnath Uttarakhand snowfall 2026

Home / Uttarakhand Snowfall 2026 / Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखण्ड बदला मौसम, बद्री केदार सहित ऊंची चोटियों में फिर बर्फबारी

Uttarakhand Snowfall 2026 UTTARAKHAND WEATHER

Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखण्ड बदला मौसम, बद्री केदार सहित ऊंची चोटियों में फिर बर्फबारी

1 min read

Uttarakhand snowfall 2026: weather change aaj ka mausam alert badrinath kedarnath snow fall: बद्रीनाथ केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों ने फिर ओढ़ी सफेद चादर, मौसम ने ली करवट; कई जिलों में ऑरेंज–यलो अलर्ट जारी

Uttarakhand snowfall 2026: weather change aaj ka mausam alert badrinath kedarnath snow fall: मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम ने तीखा रुख अख्तियार कर लिया है। केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात से पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड में तेज इजाफा दर्ज किया गया है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है और ऊंचे स्थानों पर हिमपात के कारण तापमान तेजी से गिरा है।

मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ ही आसमान बादलों से ढक गया और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। रूपकुंड, नंदा घुघुटी और त्रिशूल जैसी प्रसिद्ध चोटियों पर लगातार हिमपात जारी है। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

चमोली जिले में बदरीनाथ धाम और आसपास की पर्वत श्रृंखलाओं पर सोमवार रात से रुक-रुक कर बर्फ गिरती रही, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ एवं समीपवर्ती चोटियों ने भी सफेद चादर ओढ़ ली। उत्तरकाशी जिले में बंदरपुंछ सहित अन्य ऊंची पर्वतमालाओं पर हिमपात दर्ज किया गया। गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम ठंडा और नमी भरा बना रहा।

हालांकि देहरादून सहित अन्य पर्वतीय जनपदों में सुबह मौसम शुष्क रहा और धूप भी खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। इसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी आरेंज अलर्ट की चेतावनियों के शाम तक समूचे प्रदेश में सटीक साबित होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया है आरेंज येलो अलर्ट 

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 27 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा अथवा बर्फबारी की संभावना है। वहीं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अतिरिक्त अन्य पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट भी लागू किया गया है। जिसको देखते हुए देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार 27 जनवरी को संबंधित जिला प्रशासनों द्वारा छात्र छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

बुधवार 28 जनवरी को भी मौसम पूरी तरह शांत रहने के आसार नहीं हैं। नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

इधर, Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE) की ओर से 26 जनवरी को जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों को ‘डेंजर लेवल-2’ श्रेणी में रखा गया है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनज़र राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather rain snowfall alert: उत्तराखण्ड मौसम भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Snowfall 2026

To Top