UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand school gas cylinder: रूद्रपुर परीक्षा देने आए छात्रों को शिक्षकों ने भेज दिया सिलेंडर लेने
1 min read
Uttarakhand school gas cylinder: परीक्षा देने आए कक्षा 5 के छात्र को शिक्षकों ने सिलेंडर लेने भेजा, स्कूल ड्रेस में सिलेंडर की लाइन में रहना पड़ा बच्चे को खड़ा…
Uttarakhand school gas cylinder: Teachers sent students who had come to Rudrapur to take exams to get cylinders udham Singh Nagar latest news today:उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों के हालात किसी से छिपे नहीं है, यहां पर कभी शिक्षकों द्वारा बच्चों से विद्यालय में झाड़ू लगवाया जाता है, तो कभी अपनी गाड़ियां धुलवाई जाती है। यह सब तो छोड़िए अब गैस की किल्लत के बीच विद्यालय में पढ़ने पहुंच रहे बच्चों को स्कूल के शिक्षकों द्वारा सिलेंडर लेने भेजा जा रहा है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा 5 के छात्र को सिलेंडर लेने भेज दिया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand gas cylinder news: कालाबाजारी का भंडाफोड़, दुकान से 135 कामर्शियल सिलेंडर बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर रम्पुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का कक्षा 5 का छात्र अमित बीते शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए इंडेन गैस एजेंसी गावा चौक पहुँचा।अमित स्कूल ड्रेस में गैस की लाइन में खड़ा था, जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अंग्रेजी का पेपर देने के बाद सीधा सिलेंडर एजेंसी गुरुजनों के कहने पर पहुंचा है। इतना ही नहीं बल्कि अमित के साथ गैस लाइन में भोजन माता अन्नु भी थी। बताते चले स्कूल में मिड डे मील पकाने के लिए सिलेंडर खत्म हो गया था जिसे लेने के लिए शिक्षकों ने खुद आने की परेशानी नहीं उठाई बल्कि बच्चे को घर की बजाय गैस एजेंसी भेज दिया गया। इस मामले में उधम सिंह नगर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, यदि जांच में ऐसा पाया जाता है तो इसके प्रति कार्यवाही की जाएगी।
