UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand school mobile news: उत्तराखण्ड स्कूलों में मोबाइल उपयोग पर होगी सख्ती
1 min read
Uttarakhand school mobile news: स्कूलों में अब मोबाइल उपयोग पर होगी सख्ती, मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग के दिए गए निर्देश
Uttarakhand school mobile news: strictness on mobile usage in schools breaking latest update live coverage hindi samachar today: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब छात्र और शिक्षक अपनी मनमर्जी के हिसाब से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जी हाँ बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत और इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए प्रदेश के स्कूलों में मोबाइल उपयोग के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। जिस पर शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने स्कूलों में मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग के निर्देश जारी किए हैं। बताते चलें मानक स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से तैयार किए गए हैं जिसका उद्देश्य छात्रों शिक्षको और अभिभावकों में डिजिटल अनुशासन को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश गंगा किनारे शराब पी रहे पर्यटक रोकने पर भिड़ गए पुलिस से
बता दें छात्रों के मोबाइल का अत्यधिक उपयोग करने से उनके समय और स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विशेषकर शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभाव से भी छात्रों को गुजरना पड़ता है। मानसिक तनाव के साथ ही नींद में बाधा और शारीरिक गतिविधियों में कमी आती है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर स्कूल के प्रशासनिक प्रमुख को यह सुनिश्चित करना होगा कि, मोबाइल का उपयोग शिक्षक और विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालयी अनुशासन को प्रभावित ना करे इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
स्वस्थ आदते विकसित करने पर जोर ( Uttarakhand school news today)
छात्रों में डिजिटल व्यवहार में सुधार तकनीकी जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ आदते विकसित करने पर जोर दिया गया है। सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। समय-समय पर अभिभावकों को भी मोबाइल के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे छात्र स्कूल के बाद घर पर भी खुद को अनुशासन मे रखेंगे।
