UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand school news: उत्तराखण्ड स्कूलों में पढ़ाया जाएगा गौरवशाली राजाओं का इतिहास
1 min read
Uttarakhand school news : अब स्कूलों में हर शनिवार को पढ़ाया जाएगा उत्तराखंड के गौरवशाली राजाओं का इतिहास, होने जा रही एक नई पहल की शुरुआत..
Uttarakhand school news: History of glorious kings of kumaon garhwal will be taught on Saturday latest breaking update : उत्तराखंड के समस्त विद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर राज्य सरकार की ओर से सामने आ रही है , कि अब प्रत्येक शनिवार को छात्र छात्राओं को देश और प्रदेश के राजाओं के गौरवशाली अतीत से रूबरू करवाया जाएगा। बताते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग अब राज्य के राजाओं वसुदेव ,कत्यूरी, कनकपाल,अजयपाल, प्रद्युम्न शाह, सोमचंद ज्ञानचंद आदि की वीरता एवं साहस से छात्रों को परिचित करायेगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school books news: सरकारी स्कूल के बच्चों को इसी माह मिलेंगी मुफ्त किताबें
बता दें माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इस बात पर जोर दिया गया है, कि विद्यालयों में दी जा रही शिक्षा छात्र-छात्राओं को भारतीय ज्ञान एवं परंपरा के साथ गौरवशाली विरासत से जोड़े एवं उन्हें मूल्य आधारित संवेदनशील जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करें।
देश-प्रदेश के गौरवशाली राजाओं का इतिहास पढ़ेंगे छात्र-छात्राएं ( Uttarakhand school news Glorious Kings history)
विद्यालयों में इतिहास एवं संस्कृति की पढ़ाई केवल तिथियों तथा घटनाओं तक सीमित ना रहे ,इसके लिए विद्यार्थियों में प्रेरणा कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्रीय बौद्ध एवं चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बनाने के लिए राज्य के सभी सरकारी अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को देश के गौरवशाली अतीत से परिचित कराया जाएगा।
कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं पढ़ेंगे गौरवशाली राजाओं का इतिहास
बताते चलें देश के गौरवशाली अतीत से छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाने का कार्यक्रम सभी विद्यालयों में एक साथ चलेगा ताकि इसमें एकरूपता बनी रहे। हालांकि अन्य विषयों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए हर शनिवार को विद्यालय समय सारणी के अंतिम वादन में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 30 मिनट का एक वादन सृजित किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं के सामने रोचक तरीके से प्रस्तुत की जाएगी विषयवस्तु
निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं के सामने रोचक तरीके से विषय वस्तु को प्रस्तुत किया जाए इसके साथ ही समय-समय पर संबंधित विषय से क्विज प्रतियोगिता भी कराई जाए। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किए जाने के बात कही गई है।
गढ़वाल के राजाओं के विषय से कराया जायेगा परिचित
बताते चलें गढ़वाल राजवंश के संस्थापक कनकपाल जिन्होंने 9वी शताब्दी में पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिर शासन देने के साथ ही राजवंशीय परंपरा की नींव रखी , वही राजा अजयपाल ने 14 वीं शताब्दी में 52 गढ़ों को एकीकृत कर सशक्त राज्य बनाया। सुदृढ़ पर्वतीय राज्य की स्थापना की, राजधानी चांदपुर से देवलगढ़ स्थापित की। इन सभी संबंधित विषयों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाएगा।
कुमाऊं के इन राजाओं का रहा गौरवशाली अतीत
सोमचंद ने कुमाऊँ में चंद वंश की स्थापना की , राजा बाज बहादुर चंद कुमाऊं के सबसे प्रतापी राजाओं में से थे ,जिन्होंने अल्मोड़ा को राजधानी बनाया और सीमाओं का विस्तार किया। सभी स्कूलों में इसी सप्ताह से इस पहल को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
