Connect with us
Uttarakhand school news: Sex racket running in Dehradun school campus, girl tests HIV positive dehradun breaking news today
Image : social media ( Uttarakhand school news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school news: देहरादून स्कूल कैंपस में चल रहा सैक्स रैकेट 2 गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school news: देहरादून स्कूल कैंपस में चल रहा सैक्स रैकेट 2 गिरफ्तार

1 min read

Uttarakhand school news : स्कूल कैंपस में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, HIV पॉजिटिव निकली युवती… 

Uttarakhand school news: Sex racket running in Dehradun school campus, girl tests HIV positive dehradun breaking news today : विद्यालय में जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है ,वहीं दूसरी ओर स्कूल परिसर में ही कुछ लोगों द्वारा अनैतिक कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है ,जहां पर स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Champawat bride missing: चम्पावत शादी के 4 दिन बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के किशननगर एक्सटेंशन क्षेत्र के पॉश इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक स्कूल परिसर में सैक्स रैकेट चल रहा था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से लोग स्कूल पर नजर बनाए हुए थे, जिसके चलते बीते बुधवार को स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया गया है। बताया जा रहा है स्कूल के पीछे कमरे किराए पर लेकर दो युवक अनैतिक कारोबार चला रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को मुक्त कराया गया।

कमरे के भीतर पहुंचते ही पुलिस कर्मियों के उड़े होश (dehradun news live) 

कमरे के भीतर से बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई है। इसके साथ ही एक युवती एचआईवी पॉजिटिव बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी का कारोबार चलने के आरोप लगाए जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने वहां पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

युवतियों ने नही दिया संतोषजनक जवाब (dehradun news today) 

मामले की सूचना पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया। कमरों से आपत्तिजनक सामान मिलने के साथ तीन युवतियां कमरों में मिली जिन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

पुलिस ने जब्त किया सामान (dehradun breaking news) 

किराए पर कमरा लेने वाले राजस्थान के निवासी आशीष पांडेय और जंग बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमे दोनों ने अनैतिक गतिविधि की बात स्वीकारी है। पुलिस ने फिलहाल कमरे में रखे सामान को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news today: देहरादून RTO दरोगा निलंबित रिश्वत मांगने पर बनाया था बंधक

6 माह से चल रहा था सेक्स रैकेट ( dehradun sex racket) 

बताया जा रहा है कि उक्त घर में स्कूल संचालित होने के कारण किसी ने पिछले हिस्से में चल रहे सेक्स रैकेट पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि आसपास के निवासियों ने रात को कई बार युवकों के वहां आने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि तीन युवतियां मेरठ मुजफ्फरनगर और दिल्ली की है, जो आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थी और यहां पर वह जिस्मफरोशी के धंधे में फंस गई।

युवतियों के बैग से मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली जिस पर उन्हें शराब की बोतलें, कंडोम, दवा आदि के साथ कुछ मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव मिले। इसके अलावा कमरे से एक डायरी भी जब्त की गई है ,जिसमें लेनदेन का हिसाब है।

HIV पॉजिटिव युवती 

तलाशी के दौरान एक युवती के बैग से एक कार्ड बरामद हुआ ,जो युवती के HIV पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए था। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है ,मगर युवती ने खुद के बीमार होने की बात स्वीकार की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top