Connect with us
Uttarakhand school summer vacation 2026: uttarakhand summer vacation 2026 uttarakhand summer holidays 2026.
सांकेतिक फोटो Uttarakhand summer vacation 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand summer vacation 2026: उत्तराखण्ड स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि घोषित

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand summer vacation 2026: उत्तराखण्ड स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि घोषित

1 min read

Uttarakhand school summer vacation 2026 uttarakhand summer holidays 2026 uttarakhand school holiday 2026: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से बेहाल बच्चे, हाफ डे के बाद भी चिलचिलाती धूप में घर लौटने को मजबूर, अब घोषित हुई ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि

Uttarakhand school summer vacation 2026: uttarakhand summer vacation 2026 uttarakhand summer holidays 2026: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खासतौर पर स्कूली बच्चों के लिए यह गर्मी परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को जहां हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। दोपहर के समय सड़कों पर लू जैसे हालात बने रहे। ऐसे में स्कूल से लौट रहे बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब एक राहत भरी खबर स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में सामने आ रही है जिसके मुताबिक आगामी 26 मई से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहने वाला है।

बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा असर (uttarakhand Heat Wave Effect uttarakhand school summer holidays 2026)

भीषण गर्मी के कारण कई बच्चों में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए दोपहर की धूप में घर लौटना बेहद मुश्किल हो रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में हाफ डे व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक किया जा रहा है. लेकिन छुट्टी के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बच्चों को घर पहुंचना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों की चिंता कम नहीं हो रही।

बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी (uttarakhand School Summer Crisis uttarakhand summer holidays 2026)

गर्मी के बीच कई स्कूलों में बिजली कटौती भी बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। सरकारी और निजी विद्यालयों में बच्चे बिना पर्याप्त ठंडक के क्लासरूम में बैठने को मजबूर हैं. अभिभावकों का कहना है कि पंखे बंद होने और उमस बढ़ने से बच्चों की हालत और खराब हो रही है। कई स्थानों पर छात्र पसीने से तर-बतर होकर पढ़ाई कर रहे हैं।

अभिभावकों में बढ़ रहा आक्रोश (Parents Concern uttarakhand school news today)

लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर अब अभिभावकों की नाराजगी भी सामने आने लगी है। हल्द्वानी निवासी अभिभावक मनीष जोशी ने कहा कि जब तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, तब छोटे बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू करने की मांग की है। कई अभिभावकों का मानना है कि हाफ डे व्यवस्था राहत जरूर है, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं लग रही।

26 मई से घोषित होंगे ग्रीष्मकालीन अवकाश (uttarakhand Summer Vacation 2026 uttarakhand school news)

वहीं इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए नैनीताल के जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि 26 मई से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए जाएंगे। दूसरी ओर उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्यों के मुताबिक भी 26 मई, 2026 को स्कूलों में अंतिम कार्यदिवस होगा। आगामी 27 मई से ग्रीष्मावकाश रहेगा। यह भी बताया जा रहा है कि 5 दिन का विशेष अवकाश 27 मई से 31 मई के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बदले दिए जाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है ।शासन से स्वीकृति के बाद ही वह लागू होगा। शासन से स्वीकृति होने तक पूर्व व्यवस्था ही लागू रहेगी। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बच्चों को इसी व्यवस्था के तहत स्कूल जाना होगा। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।

गर्मी से राहत के लिए सतर्कता जरूरी (uttarakhand school Dehydration Alert)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाने, हल्के सूती कपड़े पहनाने और धूप से बचाने की सलाह दी है। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी अब केवल मौसम की खबर नहीं रह गई है, बल्कि बच्चों की सेहत और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बनती जा रही है।
यह भी पढ़ें- Champawat school timing change: चम्पावत सहित उत्तराखण्ड के 3 जिलों में बदल गया स्कूल का समय

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top