UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat school timing change: चम्पावत सहित उत्तराखण्ड के 3 जिलों में बदल गया स्कूल का समय
1 min read
Champawat school news today champawat school timing change nainital school timing change udham Singh Nagar school timing change uttarakhand school half day चम्पावत नैनीताल जिलों में भी बदला स्कूलों का समय, 22 मई से एक सप्ताह तक मैदानी क्षेत्रों के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी हाफ डे, समूचे ऊधम सिंह नगर जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले से घोषित है हाफ डे
Uttarakhand school timing change: including Champawat udham Singh Nagar school half day news today heat wave: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर स्कूलों के संचालित होने के समय के संबंध में सामने आ रही है दरअसल लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए चम्पावत और नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चम्पावत जिले में जहां जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के सभी ग्रीष्मावकाश वाले सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है वहीं नैनीताल जिले के सभी मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी रामनगर कोटाबाग विकासखंडों में स्कूलों के संचालित होने का का समय बदला गया है।
दोनों ही जिलों में अगले एक सप्ताह तक हाफ डे व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 22 मई 2026 से प्रभावी होगा। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन ने यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। Nainital school news today Nainital school timing change
लगातार बढ़ रहा तापमान बना चिंता का कारण (uttarakhand school Heat Wave Alert)
आपको बता दें कि जिलाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 18 मई 2026 को जारी पूर्वानुमान में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उष्ण लहर की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे निर्जलीकरण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से छोटे बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं पर अत्यधिक गर्मी का असर अधिक पड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने समय रहते एहतियाती कदम उठाए हैं।
स्कूलों के समय में किया गया बदलाव (uttarakhand School Timing Change)
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार चम्पावत जनपद के मैदानी क्षेत्रों टनकपुर बनबसा आदि के साथ ही अन्य क्षेत्रों में संचालित सभी ग्रीष्मावकाश वाले विद्यालय — जिनमें सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं — अब अगले एक सप्ताह तक अर्द्धदिवसीय व्यवस्था के तहत संचालित होंगे। जबकि नैनीताल जिले के रामनगर हल्द्वानी और कोटाबाग विकासखंडों में हाफ डे घोषित किया गया है। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों एवं शीतावकाश वाले विद्यालय पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे।

Uttarakhand school timing change: including Champawat nainital udham Singh Nagar school half day news today heat wave
आदेश के पालन के लिए अधिकारियों को निर्देश (uttarakhand school half day Education Department)
संबंधित जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ऊधम सिंह नगर में भी लागू हो चुकी है व्यवस्था (udham Singh Nagar Half Day School udham Singh Nagar school news)
गौरतलब है कि इससे पहले ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया भी जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में हाफ डे व्यवस्था लागू कर चुके हैं। उन्होंने भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए बीते रोज ही आदेश जारी कर आज 21 मई से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 11:30 बजे तक कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जारी किए थे।

udham Singh Nagar school timing change due to heat wave alert may 2026 uttarakhand school news today
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी दी सतर्क रहने की सलाह (uttarakhand weather heat wave alert Dehydration Risk)
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान के दौरान बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में अभिभावकों को भी बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचाने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- Udham Singh Nagar school timing change: उत्तराखंड भीषण गर्मी का कहर बदल गया स्कूलों का समय
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
