Connect with us
Uttarakhand School timing change: uttarakhand school news today uttarakhand school open timing breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand School timing change)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand School timing change: उत्तराखण्ड 1 म‌ई से बदलेगा स्कूलों की टाइमिंग

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand School timing change: उत्तराखण्ड 1 म‌ई से बदलेगा स्कूलों की टाइमिंग

1 min read

Uttarakhand School timing change: 1 मई से बदल जाएगा स्कूलों का समय, शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने किया ऐलान

Uttarakhand School timing change: uttarakhand school news today uttarakhand school open timing breaking news today: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है, खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को गर्मी की वजह से बेहद परेशानियां उठानी पड़ रही है। दरअसल एक ओर गर्मी और दूसरी ओर स्कूली छात्र-छात्राओं का काँधे पर चिलचिलाती धूप में बसता ढोना किसी सजा से कम नहीं है। इसी बीच शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत की खबर दी है, कि आगामी 1 मई से सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Dehradun school news: देहरादून में रातोंरात बदल गया स्कूल नाम टीचर सब चेंज अभिभावक हैरान

बता दें बीते सोमवार को पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में एक प्रोग्राम के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूलों के समय पर स्थिति स्पष्ट की है। डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि आने वाली 1 मई से पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक ही संचालित होंगे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Board topper 2026: पिता सिक्योरिटी गार्ड मेरिट सूची में आया बेटा शुभम अवस्थी

बच्चों को हीट वेव से मिलेगा छुटकारा ( Uttarakhand  school news today) 

यदि टाइमटेबल पर नजर डालें, तो स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलते हैं और दोपहर 2:05 बजे तक चलते हैं। यानी अब बच्चों को सुबह 15 मिनट पहले स्कूल जाना होगा, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी छुट्टी दोपहर में पूरे 35 मिनट पहले हो जाएगी। ऐसे में 1:30 बजे छुट्टी होने से बच्चे खतरनाक हीटवेव से काफी हद तक बच सकेंगे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top