UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun school news: देहरादून में रातोंरात बदल गया स्कूल नाम टीचर सब चेंज अभिभावक हैरान
1 min read
Dehradun school news : रातों-रात बदल गया स्कूल का नाम, बदल गए शिक्षक भी, सुबह बच्चों को छोड़ने पहुंचे परिजन तो हुआ भारी बवाल..
Dehradun school news: RAV School name changed DAV overnight, Management teachers also changed uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर रातों-रात एक स्कूल का नाम बदल गया। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर स्कूल के शिक्षक तक बदल गए। इस घटना की जानकारी अभिभावकों को तब मिली जब वह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे। इसके बाद छात्र अभिभावक और शिक्षको ने विद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
यह भी पढ़े :Rudraprayag missing girl: रूद्रप्रयाग 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा लापता मजदूर पर भगाने का आरोप
प्राप्त जानकारी से अनुसार देहरादून के सुंदरवाला रायपुर रोड स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय आरएवी से जुड़ा मामला सामने आ रहा है ,जिसने प्रबंधन में बदलाव को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल बीते दिन विद्यालय का संचालन DAV पब्लिक स्कूल को सौंपे जाने के फैसले के बाद अभिभावक व छात्रों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
स्कूल प्रशासन के खिलाफ गरजे छात्र व अभिभावक ( dehradun school news today)
गुरुवार की सुबह जब छात्र व उनके परिजन स्कूल पहुंचे तो वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ तो देखते ही देखते माहौल हंगामे में तब्दील हो गया। बताते चले यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अभिभावक और छात्र जैसे ही स्कूल परिसर के गेट पर पहुंचे तो वहां पर नया बोर्ड देखकर वह हैरान रह गए। रातों रात स्कूल बदलने के कारण भारी विवाद हो गया और बच्चों समेत अन्य लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
150 छात्र छात्राओं का भविष्य लगा दांव पर (Dehradun school news: RAV School name changed DAV overnight)
बताते चले विद्यालय 1993 से संचालित है, जिसमें वर्तमान में 150 छात्र छात्राएं पढ़ रहे हैं। पूरे घटनाक्रम ने अभिभावकों छात्रों और कर्मचारियों को असंतोष की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की और चेतावनी दी की यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म शहजाद बने शंकर रजिया सावित्री
नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरंट्स एंड स्टूडेंट राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने जानें क्या कहा (dehradun latest news)
नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरंट्स एंड स्टूडेंट राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि दोपहर बाद डीआरडीओ प्रबंधन ने अभिभावकों और शिक्षकों से अलग से बातचीत की। शिक्षकों ने अपने सेवा शर्त और वेतन आदि की बात रखी ,जबकि अभिभावकों की मांग थी कि 3 साल तक कॉपी किताब यूनिफॉर्म और फीस में कोई बदलाव न किया जाए इन पर कोई सहमति नहीं बनी। ऐसे में अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार किया।
अभिभावकों को नहीं थी प्रबंधन परिवर्तन की जानकारी
अभिभावकों का कहना है कि प्रबंधन परिवर्तन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही दी गई, जिससे वह पूरे तरह से असमंजस में आ गए। हाल ही में शुरू हुए सत्र के लिए खरीदी गई किताबें और यूनिफॉर्म अब अनुपयोगी होने की स्थिति में है। क्योंकि नई व्यवस्था के तहत अलग सामग्री लागू किए जाने की बात सामने आ रही है। वही फीस संरचना में बदलाव की आशंका उन्हें परेशान कर रही है।
कर्मचारियों की स्थिति पर उठा सवाल
विद्यालय से जुड़े कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से कार्यरत स्टाफ को बिना किसी पूर्व सूचना के हटाया जा रहा है, जिसमें ऐसे कई सारे कर्मचारी शामिल हैं जो 25 से 30 वर्षों से संस्थान से जुड़े हुए थे। स्कूल प्रधानाचार्य विनय भटनागर ने कहा कि डीआरडीओ ने स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी अब DAV को दे दी है। विद्यालय के स्टाफ अब डीएवी की शर्तों पर काम करेगा।
यह भी पढ़े :Khatima news today: खटीमा खेल शिक्षक सस्पेंड वीडियो बनाकर छात्रा को करता था ब्लेकमेल
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का फूटा आक्रोश
छात्रों तथा उनके अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गेट पर लगे प्रबंधन के फ्लेक्स को हटाकर नाराजगी व्यक्त की जिससे पूरा माहौल गरमा गया।
