Connect with us
Uttarakhand school timing news: New timetable ready; schools to open at 8:50 in winter and 7:10 in summer
सांकेतिक फोटो Uttarakhand school timing news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school timing news: नया टाइम टेबल तैयार सर्दियों में 8:50 गर्मियों में 7:10 पर खुलेंगे स्कूल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school timing news: नया टाइम टेबल तैयार सर्दियों में 8:50 गर्मियों में 7:10 पर खुलेंगे स्कूल

1 min read

Uttarakhand school timing news: New timetable ready; schools to open at 8:50 in winter and 7:10 in summer: 17 महीने बाद स्कूल टाइम टेबल तैयार: सर्दियों-गर्मियों के लिए अलग समय, अब सरकार की मंजूरी का इंतजार

Uttarakhand school timing news: New timetable ready; schools to open at 8:50 in winter and 7:10 in summer::उत्तराखण्ड में स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है। लंबे इंतजार और कई दौर की कवायद के बाद आखिरकार उत्तराखंड के स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल तैयार कर लिया गया है। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर सरकार के स्तर से लगनी बाकी है।

डेढ़ साल की माथापच्ची के बाद बना खाका

करीब 17 महीने तक चली चर्चाओं, सुझावों और विरोध के बीच शिक्षा विभाग ने नए टाइम टेबल को अंतिम रूप दिया है। निदेशक एससीईआरटी वंदना गब्र्व्याल ने विस्तृत प्रस्ताव शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भेज दिया है। इससे पहले इसे महानिदेशक शिक्षा दीप्ति सिंह की मंजूरी भी मिल चुकी है।फिलहाल प्रस्ताव की समीक्षा सरकार स्तर पर चल रही है, जिसके बाद इसे लागू किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर बदलाव

नया टाइम टेबल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें पढ़ाई के समय को अधिक व्यवस्थित करते हुए कुल 5 घंटे 20 मिनट का समय केवल शिक्षण कार्य के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि 40 मिनट का समय मध्यांतर के लिए रखा गया है।

सर्दियों और गर्मियों के लिए अलग समय

प्रस्ताव के अनुसार पूरे साल एक समान समय रखने के बजाय मौसम के अनुसार स्कूल संचालन का निर्णय लिया गया है।
सर्दियों (1 अक्टूबर – 31 मार्च):
स्कूल सुबह 8:50 बजे खुलेंगे। प्रार्थना सभा के बाद कक्षाएं शुरू होंगी और अंतिम पीरियड 3:10 बजे तक चलेगा। इसके बाद छुट्टी हो जाएगी।
गर्मियों (1 अप्रैल – 30 सितंबर):
स्कूल सुबह 7:10 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
इस नए ढांचे में आठ पीरियड रखे गए हैं, जिनके बीच मध्यांतर का समय तय किया गया है।

क्यों अटका रहा टाइम टेबल?

टाइम टेबल में बदलाव की प्रक्रिया नवंबर 2024 में शुरू हुई थी, लेकिन इसे लेकर लगातार मतभेद सामने आते रहे। पहले पूरे साल एक समान समय लागू करने का प्रस्ताव था, जिसे शिक्षकों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद मौसम के अनुसार अलग-अलग समय तय करने का विकल्प चुना गया।

क्या बदल जाएगा?

यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो मौजूदा समय व्यवस्था में बदलाव आएगा। स्कूलों के खुलने और छुट्टी का समय पहले से अलग होगा, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों की दिनचर्या प्रभावित होगी।

अब सरकार के फैसले पर नजर

फिलहाल पूरा मामला सरकार के पाले में है। मंजूरी मिलने के बाद ही यह नया टाइम टेबल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Dehradun news today: दून में 90% छात्रों की हिंदी कमजोर, देहरादून तक नहीं लिख पा रहे बच्चे

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top