Connect with us
Uttarakhand school timing opening closing time same on summer winter time table latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school timing)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school timing: उत्तराखण्ड स्कूलों में पूरे साल एक ही टाइम टेबल हो सकता है लागू

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school timing: उत्तराखण्ड स्कूलों में पूरे साल एक ही टाइम टेबल हो सकता है लागू

1 min read

Uttarakhand school timing : सरकारी स्कूलों में एक टाइम टेबल की तैयारी.. 

Uttarakhand school timing opening closing time same on summer winter time table latest update today   : उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों से जुड़ी एक विशेष खबर राज्य सरकार की ओर से सामने आ रही है, कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का अब एक समान टाइम टेबल लागू हो सकता है। यानी गर्मियों और सर्दियों में अलग-अलग व्यवस्था के बजाय पूरे साल एक ही टाइम टेबल से स्कूल खुलेंगे और बन्द होंगे।

यह भी पढ़े :Bhimtal school closed guldar: गुलदार का खौफ भीमताल में 31 तक बंद रहेंगे स्कूल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य पाठ्यचर्या एससीएफ लागू करने के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी ने नए टाइम टेबल का खाका तैयार किया है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्‍याल ने बीते बुधवार को बताया कि प्राथमिक प्रस्ताव प्राप्त हो गया है जिसकी समीक्षा की जा रही है। आवश्यक संशोधन के बाद इसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। गौर हो राज्य में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या 16,000 से ज्यादा है जिनमे 10 लाख छात्र छात्राएं है, वही राज्य के दुर्गम क्षेत्रों को विशेष राहत दिया जाना भी प्रस्तावित है। जिसके कारण ब्लॉक स्तर पर इस टाइम टेबल को आगे पीछे किया जा सकता है लेकिन स्कूल में पढ़ाई प्रार्थना और इंटरवल की अवधि यथावत रहेगी।

स्कूलों के समय में होगा परिवर्तन एक समान लागू होगा टाइम टेबल (Uttarakhand school news) 

नई प्रस्तावित व्यवस्था में स्कूल सुबह 8.45 बजे खुलेंगे और अपराह्न 3:15 तक चलेंगे जबकि स्कूल की कुल अवधि 6.30 घंटे हो जाएगी। इसमें 5 घंटा 20 मिनट का वक्त पूरी तरह से पढ़ाई के लिए होगा जबकि सुबह की प्रार्थना के लिए 20 मिनट और इंटरवल के लिए 40 मिनट का समय रखा गया है। सर्दी और गर्मी दोनों में यही टाइम टेबल मान्य होगा। इसके अलावा नए पाठ्यक्रम में कुछ विषय बढ़ गए है जिसके तहत स्कूलों का नया समय तय होना है जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top