Connect with us
Uttarakhand: Singer Akanksha Ramola latest beautiful Garhwali song 'Bwari Kya hwe Bimari' went viral.

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / akanksha ramola latest songs: गायिका आकांक्षा रमोला का बेहद खूबसूरत गढ़वाली गीत रिलीज होते ही छा गया

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

akanksha ramola latest songs: गायिका आकांक्षा रमोला का बेहद खूबसूरत गढ़वाली गीत रिलीज होते ही छा गया

1 min read

akanksha ramola latest songs: गायिका आकांक्षा रमोला और गायक कमल धनाई के इस नए गीत ने मचाई धूम, दर्शकों को पसंद आ रहा राजवीर गुसाईं का सुमधुर संगीत, दिगंबर कठैत और बबीता गुसाईं के शानदार अभिनय ने लगाए चार चांद…

सोशल मीडिया के इस जमाने में जहां मनोरंजन के साधनों की कोई कमी नहीं है वहीं उत्तराखण्ड संगीत जगत भी लोगों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। यूट्यूब चैनल पर लगभग हर रोज ही न केवल न‌ए न‌ए पहाड़ी गीत रिलीज हो रहे हैं बल्कि लोगों को क‌ई न‌ए गायकों, कलाकारों को देखने सुनने का मौका भी मिल रहा है। इसी कड़ी में अब डोटियाल म्यूजिक प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के बैनर तले एक और धमाकेदार गढ़वाली गीत बीते दिनों रिलीज हो गया है। जी हां.. बात हो रही है गायिका आकांक्षा रमोला एवं गायक कमल धनाई की बेहतरीन जुगलबंदी में रिलीज हुए न‌ए गढ़वाली गीत ‘ब्वारी क्या वाइ बिमारी’ की। ससुर और बहू के आपसी बातचीत पर आधारित इस गीत को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
(akanksha ramola latest songs)
यह भी पढ़ें- Mamta Arya latest song: युवा गायिका‌ ममता आर्य और मनोज कुमार का एक और धमाकेदार गीत हुआ रिलीज

बता दें कि गायक कमल धनाई एवं गायिका आकांक्षा रमोला का खूबसूरत पहाड़ी गीत ‘ब्वारी क्या वाइ बिमारी’ बीते दिनों डोटियाल म्यूजिक प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। गीत के खूबसूरत बोल जहां स्वयं गायक कमल धनाई द्वारा लिपिबद्ध किए गए हैं वहीं गीत का सुमधुर संगीत राजवीर गुसाईं द्वारा दिया गया है। इसके अतिरिक्त दिगंबर कठैत और बबीता गुसाईं द्वारा किया गया शानदार अभिनय जहां गीत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है वहीं इसे लोगों द्वारा भी खासा पसंद किया जा रहा है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज चंद दिनों के भीतर इसे 32 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है।
(akanksha ramola latest songs)

यह भी पढ़ें- Mamta Arya song 2023: युवा गायिका ममता आर्य और महेश कुमार की जुगलबंदी से रिलीज हुआ बेहद खूबसूरत गीत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top