Connect with us
Uttarakhand weather rain snowfall alert for tomorrow 27 28 jan update today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather rain snowfall alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather rain snowfall alert: उत्तराखण्ड मौसम भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather rain snowfall alert: उत्तराखण्ड मौसम भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather rain snowfall alert for tomorrow 27 28 jan update today: भारी बारिश बर्फबारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, अलर्ट मोड पर शासन प्रशासन…..

Uttarakhand weather rain snowfall alert for tomorrow 27 28 jan update today: उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जी हां.. बीते दिनों बसंत पंचमी को समूचे प्रदेश में हुई बारिश बर्फबारी के बाद जहां मौसम शुष्क बना हुआ था वहीं आगामी मंगलवार से एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की आंशका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार 27 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फवारी होने की संभावना है। साथ ही राज्य के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 Kmph) चलने की संभावना है। जिस हेतु उक्त जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40Kmph) चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बात बुधवार 28 जनवरी की करें तो मौसम विभाग द्वारा राज्य के नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंहनगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/आलोवृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं (40-50KMPH) चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जबकि राज्य के कुमाऊं मण्डल के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40KMPH) चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है।
Uttarakhand weather rain snowfall alert: उत्तराखण्ड मौसम भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट

Uttarakhand weather rain snowfall alert: उत्तराखण्ड मौसम भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: हरिद्वार के गंगोत्री धाम में गैर हिंदू बैन बद्री केदार में भी लगेगी रोक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top