Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड
उत्तराखंड का जवान नागेंद्र नेगी ड्यूटी के दौरान शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Nagendra Negi tripura rifles: तिरंगे में लिपटे जवान के शव को देखते ही बिलख उठे परिजन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार…
राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां के एक वीर बहादुर सपूत ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान की पहचान नागेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे त्रिपुरा राइफल्स में कार्यरत थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार सुबह त्रिपुरा के अगरतला से आई इस दुखद खबर को सुनकर परिजन बेसुध हो गए। बीते रोज जैसे ही सेना के जवान शहीद नागेन्द्र के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे तो परिजन तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह को देखकर बिलख पड़े। परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद शहीद नागेन्द्र का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ स्थानीय पैतृक घाट पर किया गया। इस दौरान उमड़े विशाल जनसैलाब ने मां भारती के इस वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
(Nagendra Negi tripura rifles)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ITBP में तैनात जवान का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, अनाथ हुए दो मासूम बच्चे
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले नागेंद्र सिंह नेगी त्रिपुरा राइफल्स में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती त्रिपुरा के अगरतला में थी। बताया गया है कि बीते शनिवार को जब वह ड्यूटी पर तैनात थे तो उसी दौरान एकाएक हृदयगति रुक जाने से उन्होंने वीरगति प्राप्त की। शहीद नागेंद्र सिंह नेगी 23 वर्षों से देश सेवा में त्रिपुरा में तैनात थे। शहीद राइफलमैन नागेन्द्र सिंह अपने पीछे धर्मपत्नी समेत एक पुत्री व बेटे को छोड़ गए हैं। बता दें कि वर्ष 2000 में त्रिपुरा राइफल सम्मिलित होने वाले नागेंद्र अपनी ड्यूटी के दौरान बांग्लादेश बॉडर में कई ऑपरेशन में शामिल रहे थे।
(Nagendra Negi tripura rifles)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
