Home / उत्तराखण्ड / Surkanda Devi Story Hindi: उत्तराखंड में माता सती का नाम कैसे पड़ा सुरकंडा देवी?
उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
Surkanda Devi Story Hindi: उत्तराखंड में माता सती का नाम कैसे पड़ा सुरकंडा देवी?
1 min read
Surkanda Devi Story Hindi: सुरकंडा देवी की कहानी, सुरकंडा देवी कैसे पहुंचे, क्यों हैं मां सुरकंडा उत्तराखंड में प्रसिद्ध?
Surkanda Devi Story Hindi: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यह भूमि देवताओं की सबसे पवित्र भूमि मानी जाती है और यहाँ देवी देवता निवास करते है। उत्तराखंड मे यूं तो आपको बहुत सारे मन्दिर देखने को मिल जायेंगे लेकिन कुछ ऐसे मन्दिर भी यहाँ पर मौजूद है जो आपको अपनी और आकर्षित करने पर मजबूर कर देंगे और आपका मन भी यहाँ जाने के लिए विचलित कर देंगे ।जी हाँ आप बिल्कुल सही समझ रहे है आज हम आपको उस ही मन्दिर की जानकारी देने वाले है जिस स्थान पर आपका कभी ना कभी जाने का मन अवश्य करेगा और आप यहाँ जाए बगैर संतुष्ट नहीं होने वाले जिस पवित्र स्थान या मन्दिर की बात आज हम करने जा रहे हैं उस मन्दिर का नाम हैं ,सुरकंडा देवी आप सभी मे से अधिकतर लोगों ने सुरकंडा देवी मन्दिर के बारे मे अपने दोस्तों या फिर अपने परिवार के सदस्यों से सुना होगा या फिर आप यहां कभी स्वयं माता के दर्शन करने के लिए गए होंगे और माता के दर्शन करने पर आपको ऐसा प्रतीत हुआ होगा की आपने सब कुछ माता के दरबार मे आकर अर्जित कर लिया और साथ ही यहां के दर्शन करके आपको एक अलग ही सुख की अनुभूति भी हुई होगी। तो चलिए जो लोग किसी कारणवश यहाँ नही पहुँच पाए है उन्हें थोड़ा इस प्रसिद्ध मंदिर के बारे मे जानकारी देते हैं और साथ ही रुबरु करवाते है माता की अलौकिक शक्तियों से की आखिर क्यों प्रसिद्ध है यह मंदिर लेकिन उससे पहले आपको इस मन्दिर की कहानी से परिचित करवाते है।
सुरकंडा देवी की कहानी-(Surkanda Devi Story Hindi):
सुरकंडा देवी की कथा माता सती से जुड़ी हुई है ऐसा कहा जाता है की माता सती ने अपने वर के रूप मे भगवान शिव को चुना था लेकिन सती के पिता राजा दक्ष अपनी पुत्री के इस फैसले से ना खुश थे। ऐसा कहा जाता है कि राजा दक्ष ने सभी देवताओं के लिए एक भव्य वैदिक यज्ञ रखा था लेकिन उस यज्ञ मे भगवान शिव और माता सती को आमंत्रित नहीं किया था और इतना ही राजा दक्ष ने भगवान शिव को अपमानित किया जिसे देखकर माता सती को क्रोध आया और माता सती ने खुद को अग्निकुंड में झोंक दिया, यह जानते हुए कि इससे अपवित्र हो जाएगा।माता सती सर्वशक्तिमान देवी मानी जाती है ऐसा कहा जाता है की माता ने उसी समय माता सती ने देवी पार्वती के रूप मे पुनर्जन्म लेने के लिए उसी समय अपने प्राण त्यागे थे। सती के देह त्याग को देखकर भगवान शिव अपनी पत्नी के दुख वियोग में आकर क्रोधित हो गए और उन्होंने सती के शरीर को अपने कंधे पर उठाकर अपना विनाशकारी तांडव नृत्य करना शुरू कर दिया था। यह देखकर सभी देवता भयभीत हो गए थे और उन्होंने भगवान विष्णु से विनती की कि भगवान शिव को किसी तरह से शांत कराया जाए , इस प्रकार जहां-जहां भगवान शिव विचारण करते थे उनके पीछे-पीछे भगवान विष्णु भी चलते थे और उन्होंने एक दिन मौका पाकर अपना सुदर्शन चक्र घुमाया और माता सती के शव को नष्ट किया इस प्रकार से माता सती की अंग के टुकड़े अलग -अलग स्थान पर गिरे ऐसा माना जाता है कि माता सती के शरीर के 51 टुकड़े भारतीय उपमहाद्वीप में बिखरे हैं, जिन्हें शक्तिपीठ कहा जाता हैं । ऐसा माना जाता है की जब शिव सती के शरीर को लेकर कैलाश पर्वत वापस जा रहे थे तो सती का सिर इस स्थान पर गिरा जिसका नाम तब सुरकंडा पड़ा।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: द्वाराहाट का दूनागिरी मंदिर ‘वैष्णो देवी’ का वो शक्तिपीठ जहाँ होती है हर मुराद पूरी
जानिए कैसे पहुंचे सुरकंडा देवी?(How to reach surkanda Devi temple)
सुरकंडा देवी मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है ,जो टिहरी जिले के चंबा शहर से 24 किलोमीटर और मसूरी से 40 किलोमीटर दूर कद्दूखाल के पास स्थित है।
सड़क मार्ग से– यह कद्दूखाल का निकटतम शहर है और मसूरी से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहाँ पर आप अपनी निजी वाहनों से या फिर गाड़ी बुकिंग कर के जा सकते है ।
रेल द्वारा– 67 km की दूरी पर स्थित देहरादून रेलवे स्टेशन से पर्यटक देहरादून से मसूरी होते हुए सीधे सुरकंडा की गाड़ी बुक कर सकते है।
हवाई मार्ग द्वारा – देहरादून जॉली ग्रांट निकटतम हवाई अड्डा है जो सुरकंडा देवी से 100 km की दूरी पर स्थित है और यहाँ आसानी से टैक्सी उपलब्द हो जाती है।
जानिए क्यों प्रसिद्ध है उत्तराखंड का सुरकंडा मन्दिर(Why surkanda Devi famous in uttarakhand)
–उत्तराखंड का सुरकंडा मन्दिर अपनी महत्वपूर्ण मान्यताओं और धार्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध हैं। वे उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा का प्रमुख स्थल माना जाता है। इस स्थान पर मां सुरकंडा का मंदिर स्थित है और यहाँ धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जाती है । यह मन्दिर माता सती को समर्पित है और यहाँ हर साल बहुत से श्रद्धालु आते है इतना ही नही सुरकंडा देवी मंदिर की एक और खास विशेषता यह बताई जाती है कि भक्तों को प्रसाद के रूप में दी जाने वाली रौंसली की पत्तियां औषधीय गुणों की भी भरपूर होती हैं और धार्मिक मान्यता के अनुसार इन पत्तियों से घर में सुख समृद्धि आती है।
यह भी पढ़िए: घंटिया उन सभी लोगो की मनोकामना पूर्ण होने का ही सूचक है, जिनकी अर्जिया सुन ली गई
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
