UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand teacher news: उत्तराखण्ड स्कूलों में गणित विज्ञान अंग्रेजी प्रवक्ता के 3670 पद खाली
1 min read
Uttarakhand teacher news: उत्तराखंड में गणित विज्ञान अंग्रेजी प्रवक्ता पदों पर संकट, 3670 पद खाली
Uttarakhand teacher news: 3670 posts of Mathematics, Science and English lecturer are vacant in schools latest news today: उत्तराखंड के 1385 राजकीय इंटर कॉलेजों मे गणित विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पदों की स्थिति अभी तक स्पष्ट होती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले इन पदों के भरने की संभावना बेहद कम है। बताते चले वर्तमान में प्रदेश के विद्यालयों में प्रवक्ता के कुल 3670 पद खाली है जो एक अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले नए सत्र में भी नहीं भरे जा सकेंगे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school books news: सरकारी स्कूल के बच्चों को इसी माह मिलेंगी मुफ्त किताबें
बता दें प्रदेश में एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का मामला लंबे समय से नैनीताल उच्च न्यायालय में लंबित है जिसके कारण पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके साथ ही दूसरी ओर इस वर्ष प्रवक्ता पदों पर नई भर्ती की भी कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है। अब ऐसे भी प्रदेश के अनेक राजकीय इंटर कॉलेज में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी बनी रहेगी जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो गणित विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी रही है और दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित दुर्गम विद्यालय में इसकी समस्या गंभीर हो रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नई शैक्षणिक क्षेत्र में छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विभिन्न जनपदों में रिक्त पदों की संख्या अधिक ( Uttarakhand news today)
बताते चले प्रदेश के कई शिक्षक सुगम क्षेत्रों में रहने की प्रवृत्ति के कारण देहरादून हरिद्वार और नैनीताल जैसे मैदानी जिलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। इसी कारण इन जनपदों के इंटर कॉलेज में गणित और अंग्रेजी तथा विज्ञान के शिक्षकों के पद अपेक्षाकृत कम रिक्त है दूसरी ओर उत्तरकाशी पिथौरागढ़ चंपावत और चमोली जैसे दूरस्थ पर्वतीय जनपदों में रिक्त पदों की संख्या अधिक बनी हुई है।
814 शिक्षक अप्रैल में उत्कृष्ट विद्यालयों को होंगे कार्यमुक्त
उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध राजकीय इंटर कालेजों के 814 एलटी और प्रवक्ता शिक्षकों को अप्रैल माह में वर्तमान विद्यालयों से कार्यमुक्त किया जाएगा। ये शिक्षक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। हाल ही में 1346 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद 205 अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। जबकि, पहले आश्वासन दिया गया था कि स्थायी नियुक्ति होने पर अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।इस मुद्दे को लेकर अतिथि शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षको की कमी को दूर करने के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ ही नई भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
