UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand teacher news: शिक्षा मंत्री धन सिंह बोले गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त
1 min read
Uttarakhand teacher news : गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
Uttarakhand teacher news: Education Minister Dhan Singh Rawat said seriously ill teachers will be compulsorily retired latest breaking today: उत्तराखंड में लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार और अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अब अनिवार्य रूप से छुट्टी देने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school fees उत्तराखंड में मनमानी फीस बढ़ोतरी पर स्कूलों की खैर नहीं…
बता दें उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित और बीमार चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्यवाही करते हुए यह फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे ,लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले ,इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्यवाही नहीं हो पाई।
स्कूल और कार्यालय में तैनात शिक्षकों की सूची तलब ( Uttarakhand school news today)
शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारियों की सूची भी तलब की है, उन्होंने कहा है कि एक हफ्ते के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को सूची उपलब्ध कराई जाए। बताया जा रहा है कि कई शिक्षक न सिर्फ मूल तैनाती के बजाय दूसरे स्कूल और कार्यालय में संबद्ध हैं, बल्कि कुछ दूसरे विभागों में भी कार्यरत हैं।
